केबल (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

पिंपरी चिंचवड़ में बिजली के खंभों पर अवैध केबल जाल के खिलाफ मनपा सख्त, ऑपरेटर्स को मिला 30 दिन का अल्टीमेटम

Pimpri Chinchwad News: पिंपरी चिंचवड़ मनपा ने बिजली खंभों पर अवैध रूप से डाले गए इंटरनेट व टीवी केबल के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। सभी ऑपरेटर्स को दस्तावेज जमा करने के लिए 30 दिनों का समय दिया गया है।

रूपम सिंह

Pimpri Chinchwad Municipal Corporation: पिंपरी चिंचवड़ मनपा ने शहर के विद्युत खंभों पर बिना अनुमति के डाले गए इंटरनेट और टीवी केबल नेटवर्क के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मनपा प्रशासन का कहना है कि ये अनधिकृत केबल न केवल सार्वजनिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन रहे हैं, बल्कि इनसे विद्युत व्यवस्था को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। मनपा के अनुसार, कई निजी कंपनियों और स्थानीय ऑपरेटर्स ने बिना किसी पूर्व अनुमति के सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों पर केबल बिछा दिए हैं।

इससे जहां एक ओर हादसों की आशंका बढ़ गई है, वहीं दूसरी ओर शहर की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है। इस गंभीर समस्या को लेकर नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

केबल बिछाने से पहले विधिवत अनुमति लेना अनिवार्य

मनपा ने स्पष्ट कर दिया है कि शहर में किसी भी प्रकार की इंटरनेट, टीवी या अन्य नेटवर्क केबल बिछाने से पहले विधिवत अनुमति लेना अनिवार्य होगा। ऑपरेटर्स को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत तैयार किए गए ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क का उपयोग करना होगा।

इस व्यवस्था को अमलीजामा पहनाने के लिए मनपा ने सभी केबल ऑपरेटर्स और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को 30 दिनों की समयसीमा दी है। इस अवधि के भीतर उन्हें वैध परवाना, जीएसटी और एमएसएमई प्रमाणपत्र, पूरा विवरण जमा करना होगा।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है