पालघर हत्याकांड (डिजाइन फोटो) 
पालघर

कंबल में छिपकर मासूम ने देखा मौत का मंजर! बाप और बुआ ने मां के साथ जो किया, सुनकर थर्रा जाएंगे आप

Virar Murder Case: विरार में रोंगटे खड़े कर देने वाली हत्या। पति और ननद ने मिलकर की कल्पना सोनी की हत्या। 6 साल की मासूम बेटी ने देखा खौफनाक मंजर। आरोपी 2 जनवरी तक पुलिस हिरासत में।

प्रिया जैस

Palghar Crime News: महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार इलाके से एक बेहद खौफनाक आपराधिक घटना सामने आई है। यहां 36 वर्षीय महिला की उसके पति और ननद ने कथित तौर पर मिलकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार यह वारदात अचानक नहीं, बल्कि पहले से सोची समझी साजिश के तहत अंजाम दी गई। मृतका की पहचान कल्पना सोनी के रूप में हुई है, जिनकी शादी वर्ष 2015 में महेश सोनी से हुई थी। वह पति और छह वर्षीय बेटी के साथ विरार में रहती थीं।

बच्ची ने देखा पूरा घटनाक्रम

मृतका के परिजनों का दावा है कि हत्या के समय उनकी छह साल की बेटी उसी कमरे में मौजूद थी। कल्पना के पिता बाबूलाल सोनी के मुताबिक, रात के वक्त कल्पना अपनी बेटी के साथ सो रही थीं, तभी हमला शुरू हुआ। डर के कारण बच्ची कंबल के नीचे छिप गई, लेकिन उसने अपने पिता और बुआ को अपनी मां पर हमला करते देखा। जब बच्ची ने मां को बचाने की कोशिश की तो आरोपी पिता ने उसे जबरन दूसरे कमरे में बंद कर दिया।

पहचान छिपाकर घर में घुसी ननद

पुलिस को बताया गया है कि ननद दीपाली सोनी, जो मुलुंड में रहती है, उसने सोसायटी में प्रवेश के दौरान अपनी असली पहचान छिपाई। उसने खुद को सीमा शर्मा नाम की नर्स बताकर सुरक्षा कर्मचारियों और निवासियों को गुमराह किया, ताकि किसी को शक न हो। परिजनों ने आरोप लगाया कि पहले कल्पना को क्लोरोफॉर्म देकर बेहोश किया गया, इसके बाद उन्हें जहरीला इंजेक्शन दिया गया। जांच में सामने आया है कि इसके बाद रसोई में इस्तेमाल होने वाले भारी औजार मूसल से उनके सिर और सीने पर कई वार किए गए, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसा दिखाने की कोशिश

हत्या के बाद पति और ननद ने सबूत मिटाने की कोशिश की। कल्पना के चेहरे पर फाउंडेशन लगाकर चोटों के निशान छिपाए, खून से सनी साड़ी बदल दी और उन्हें सजाकर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों को बताया गया कि वह बाथरूम में फिसलकर गिर गई थीं। हालांकि डॉक्टरों को कहानी संदिग्ध लगी और उन्होंने तुरंत बोलिंज पुलिस स्टेशन को सूचना दी।

पुराने विवाद भी आए सामने

पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। वर्ष 2019 में कल्पना ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था, जिसमें गिरफ्तारी भी हुई थी। बाद में 2021 में समझौते के बाद दोनों फिर से साथ रहने लगे थे।

आरोपी पुलिस हिरासत में

बोलिंज पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक प्रकाश कांबले ने बताया कि महेश सोनी और दीपाली सोनी को गिरफ्तार कर वसई की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। हत्या में इस्तेमाल हथियार की तलाश जारी है। पुलिस छह वर्षीय बच्ची का औपचारिक बयान दर्ज कराने के लिए संबंधित प्राधिकारी से अनुमति लेने की प्रक्रिया में है, क्योंकि वह इस मामले की सबसे अहम प्रत्यक्ष गवाह मानी जा रही है।

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज

IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर अजय राय का राज्यपाल को पत्र बोले- ईमानदार अफसरों का मनोबल न टूटे

अमित शाह के कार्यक्रम में मुस्लिम अधिकारियों की एंट्री बैन, महुआ मोइत्रा ने गृहमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

क्या बदलेगा महाराष्ट्र-कर्नाटक का नक्शा? सीमा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट से बड़ा अपडेट, जानिए CJI ने क्या कहा