बुलेट ट्रेन (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो) 
पालघर

विरार में बुलेट ट्रेन स्टेशन के साथ 450 हेक्टेयर क्षेत्र होगा विकसित, ‘प्रोजेक्ट स्मार्ट’ पर चर्चा

Mumbai Ahmedabad Bullet Train के तहत विरार स्टेशन क्षेत्र में 450 हेक्टेयर में व्यापारिक केंद्र, शहरी बस्तियां, पर्यटन स्थल और अस्पताल विकसित किए जाएंगे। मनपा और जायका के बीच विस्तृत बैठक हुई।

अपूर्वा नायक

Virar Bullet Train Station: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन मार्ग पर विरार रेलवे स्टेशन क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। यहां व्यापारिक केंद्र, पर्यटन स्थल, शहरी बस्तियां और एक अस्पताल सहित विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट बनाए जाएंगे।

इस संबंध में मनपा प्रशासन और जापान के जायका संस्था के सदस्यों के बीच एक अहम बैठक हुई थी। इस बैठक में विकास योजना पर विस्तृत चर्चा हुई। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेलवे (बुलेट ट्रेन) के राज्य के चार स्टेशनों में से एक विरार स्टेशन, नालासोपारा पूर्व के वलईपाड़ा में बनाया जाएगा।

इस स्टेशन क्षेत्र को विकसित करने के लिए 'प्रोजेक्ट स्मार्ट' नाम का एक प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसके लिए केंद्रीय गृहनिर्माण मंत्रालय ने एक विशेष समिति बनाई है। इसमें वसई-विरार मनपा के अधिकारी भी शामिल हैं।

फिलहाल पालघर में बुलेट ट्रेन का काम चल रहा है और सोमवार को वसई विरार मनपा मुख्यालय में मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेलवे (बुलेट ट्रेन) को लेकर जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जायका) के प्रमुख और सदस्यों के साथ एक बैठक हुई।

मेयर अजीव पाटिल, डिप्टी मेयर मार्शल लोपिस, आयुक्त मनोज कुमार सूर्यवंशी, पूर्व विधायक क्षितिज ठाकुर, नेता सदन प्रफुल साने, अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे, अतिरिक्त आयुक्त दीपक सावंत, परिवहन व्यवस्थापक धैर्यशील जाधव, उप-संचालक नगर रचना मनीष बिष्णुरकर, नगररचनाकार वेता माने, जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (जायका) के प्रमुख सेईचिरो अकीमुरा और संस्था के अन्य सदस्य मौजूद थे।

बुलेट ट्रेन स्टेशन के नए डिजाइन पर विस्तार से चर्चा

मेयर अजीव पाटिल ने बताया कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के आधार पर बन रहे स्टेशन के डेवलपमेंट के लिए जरूरी अलग-अलग मुद्दों का स्थ्यूि किया गया है, साथ ही स्टेशन के काम के दौरान आने वाली मुश्किलों पर भी बात की गई है। इस दौरान मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन, विरार में बुलेट ट्रेन स्टेशन के नए डिज़ाइन और स्टेशन क्षेत्र के विकास के बारे में डिटेल में चर्चा हुई। साथ ही, ऑडियो-विजुअल मीडिया के माध्यम संबंधित प्रोजेक्ट को पेश किया गया। इसलिए कहा गया कि आने वाले समय में वसई विरार शहर में बुलेट ट्रेन के काम के साथ-साथ आस-पास के एरिया को भी विकसित किया जाएगा।

जापान की तर्ज पर होगा विकसित

  • विरार में बुलेट ट्रेन स्टेशन के आस-पास कुल साढ़े चार सौ हेक्टेयर एरिया को विकसित किया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा यात्री बुलेट ट्रेन का इस्तेमाल करें, इसके लिए मुंबई के बीकेसी की तर्ज पर एक व्यापारी केंद्र बनाया जाएगा।
  • साथ ही, जापान की तर्ज पर यहां शहरी बस्तियों और पर्यटन स्थल को विकसित किया जाएगा। नगररचनाकार श्वेता माने ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए कई स्टेट-ऑफ-द-आर्ट हॉस्पिटल, स्वास्थ्य व्यवस्था सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं दी जाएंगी।

अब नए तरीके से प्लान तैयार करने का काम शुरू

  • विरार बुलेट स्टेशन क्षेत्र के लिए विकास कार्य प्लान मनपा ने तैयार किया था। लेकिन, अगस्त 2023 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा एमआरटीपी एक्ट में किए गए बदलावों की वजह से इस प्लान में भी बदलाव किया जाएगा।
  • मनपा के अधिकारियों ने बताया कि बाउंड्री तय होने और तकनीकी प्रक्रिया पूरा होने के बाद प्लान को फाइनल किया जाएगा।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज