Palghar Secures Second Rank in PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए पालघर जिले को महाराष्ट्र में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों यह राज्यस्तरीय पुरस्कार जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे ने स्वीकार किया।
ग्रामीण विकास और आवास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में पालघर जिले की इस उपलब्धि की राज्यभर में सराहना हो रही है। सातारा स्थित सैनिक स्कूल में आयोजित राज्यस्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति में पालघर जिले को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
'महाआवास अभियान 2023-24' के अंतर्गत महाराष्ट्र शासन के ग्रामविकास विभाग द्वारा पालघर जिले को राज्य में द्वितीय क्रमांक का पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे ने स्वीकार किया।
ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों को पक्के घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रभावी क्रियान्वयन, समय पर लक्ष्य पूर्ति, लाभार्थी केंद्रित योजना और प्रशासनिक समन्वय के चलते पालघर जिले ने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
ये भी पढ़ें :- सैनिकों की यात्रा में लापरवाही पर रेलवे बोर्ड सख्त, मिलिट्री ट्रेनों की सुविधाओं की होगी जांच