नवी मुंबई POCSO केस (सौ. सोशल मीडिया )  
पालघर

अघोरी पूजा के नाम पर 13 वर्षीय बच्ची से अत्याचार, POCSO के तहत केस दर्ज

Palghar Minor Assault Case News: पालघर में अंधविश्वास के नाम पर 13 वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर POCSO समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

अपूर्वा नायक

Palghar Minor Assault Case: पालघर जिले से एक बहुत ही दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है। जहां राज्य में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ रही हैं, वहीं अब अघोरी पूजा के बहाने एक तेरह साल की नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न की गंभीर घटना सामने आई है।

यह घटना पालघर के कासा पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई, और जानकारी के मुताबिक एक 55 वर्षीय ढोंगी बाबा ने अंधविश्वास का फायदा उठाकर यह घिनौना काम किया।

पीड़िता की बड़ी बहन को पीरियड के दौरान ब्लीडिंग रुक नहीं रही थी, और इसी बात का बहाना बनाकर आरोपी ने पीड़िता के परिवार वालों को भरोसा दिलाया कि, अघोरी पूजा कर जो दवा वो देगा उससे यह समस्या ठीक हो जाएगा।

अघोरी पूजा के बहाने श्मशानभूमि में की दरिंदगी

इसी बहाने रविवार रात करीब आधी रात को आरोपी ने परिवार वालों को साथ ले जाकर एक जगह रोक दिया। और पीड़ित बच्ची को श्मशानभूमि के पास ले जाकर उस मासूम बच्ची के साथ ऐसी दरिंदगी की गई।

इस घटना के बाद इलाके में गुस्से की लहर दौड़ गई है, और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है। इस बीच कासा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज दो घंटे के अंदर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ कासा पुलिस स्टेशन में पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया।

आज नीलम गोरहे करेंगी कासा अस्पताल का दौरा

  • पीड़ित बच्ची का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पालघर जिले में अंधविश्वास के नाम पर एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का मामला बेहद चौंकाने वाला है।
  • विधान परिषद की उप सभापति नीलम गोरहे ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
  • उन्होंने महाराष्ट्र जादू टोना निवारण अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज करने का आदेश दिया। गोरहे ने अधीक्षक रैंक के अधिकारियों की देखरेख में जांच पूरी होने के बाद एक मजबूत आरोपपत्र दाखिल करने के निर्देश दिए है।
  • साथ ही मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक न्यायालय में कराए जाने व एक विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। मामले की प्रत्यक्ष जानकारी लेने के लिए गोरहे 6 मई को दोपहर 2 बजे कासा उपजिला अस्पताल का दौरा करेगी।

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा