(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
पालघर

Nalasopara में LPG की ‘पैनिक बुकिंग’, सिस्टम ठप, डिलीवरी में 15 दिन की देरी

Nalasopara LPG Panic Booking से सिस्टम पर भारी दबाव है। डिलीवरी में 7-15 दिन की देरी हो रही है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं और गैस एजेंसियां स्थिति संभालने में जुटी हैं।

अपूर्वा नायक

Nalasopara LPG Panic Booking Gas Crisis: वैश्विक स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब स्थानीय रसोई तक पहुंचने लगा है।

युद्ध के कारण एलपीजी की कमी होने के डर से नालासोपारा और आसपास के इलाकों में गैस सिलेंडर की 'पैनिक बुकिंग' (घबराहट में बुकिंग) शुरू हो गई है।

इसका सीधा असर गैस कंपनियों के ऑनलाइन सिस्टम और वितरण नेटवर्क पर पड़ा है, जिससे आम नागरिक और गृहिणियां भारी दुविधा में हैं। गैस कंपनियों द्वारा जारी किए गए ऑनलाइन बुकिंग नंबरों पर ग्राहकों के भारी दबाव के कारण सिस्टम पूरी तरह चरमरा गया है।

Nalasopara LPG Panic Booking की रफ्तार तेज

उपभोक्ता घंटों फोन मिलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लाइनें लगातार व्यस्त मिल रही हैं। फोन न लगने और बुकिंग कंफर्म न होने की स्थिति में डरे हुए ग्राहक अब सीधे गैस एजेंसियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। एजेंसियां फिलहाल ग्राहकों को उनकी पिछली और अगली बुकिंग की तारीखों के आधार पर जानकारी देकर शांत करने की कोशिश कर रही हैं।

जहां पहले सिलेंडर की बुकिंग के बाद उसी दिन या अगले दिन डिलीवरी हो जाती थी, वहीं अब भारी मांग के कारण यह समय बढ़कर 7 से 15 दिन तक पहुंच गया है। वितरण श्रृंखला बाधित होने से उन घरों में संकट खड़ा हो गया है जहां सिलेंडर खत्म हो चुका है।

बुकिंग के सात से पंद्रह दिनों के भीतर सिलेंडर आपके घर पहुंचेगा। डिलीवरी का समय इस बात पर निर्भर करता है कि संबंधित एजेंसी में कितना वेटिंग पीरियड शेष है।

- भागवत सोनार, आपूर्ति अधिकारी

स्थिति नियंत्रित करने एजेंसियों ने लगाए नोटिस बोर्ड

  • गैस एजेंसियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दफ्तरों के बाहर नोटिस बोर्ड लगा दिए है। यदि बुकिंग सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो फिलहाल ऑनलाइन पेमेंट करने से बर्वे। ट्रांजेक्शन फेल होने पर आपका पैसा फंस सकता है। सिलेंडर प्राप्त करने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड' ओटीपी अनिवार्य है। जब डिलीवरी मैन घर आए, तभी उसे कोड दें और भुगतान करें।
  • गैस लेने के लिए बुकिंग के बाद आया एसएमएस दिखाना अनिवार्य होगा। एक महीने के अंतराल के बाद ही रिफिल के लिए मैसेज भेजकर बुकिंग करें, आपूर्ति विभाग के अनुसार, गैस की कमी की खबरें केवल आशंकाओं पर आधारित हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वै जरूरत से ज्यादा बुकिंग न करें, ताकि वितरण व्यवस्था को फिर से सामान्य किया जा सके। सिस्टम पर बढ़ते लोड के कारण ही बुकिंग में देरी हो रही है, जिसे जल्द ही दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

शौर्य और वीरता की अमर गाथा, ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मेजर धन सिंह थापा को किया याद

दिनेश शर्मा की नई पारी शुरू, अंडमान-निकोबार के बने उपराज्यपाल, राष्ट्रपति-PM समेत नेतृत्व का जताया आभार

झारखंड में साढ़े 3 साल में 3 मंत्रियों की मौत, संयोग या कुछ और, शिक्षा विभाग से जुड़े थे तीनों मंत्री