पालघर में अपार्टमेंट का हिस्सा ढहा, फोटो- सोशल मीडिया 
पालघर

पालघर के विरार में बड़ा हादसा, अपार्टमेंट का हिस्सा ढहा, दो की मौत, कई घायल

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार पूर्व में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हुआ, जब रमाबाई अपार्टमेंट का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

प्रतीक पाण्डेय

Palghar Building Collapsed: महाराष्ट्र के पालघर में रमाबाई अपार्टमेंट का एक हिस्सा गिरने से कई लोग घायल हो गए हैं। दबे लोगों में से 11 से अधिक लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। मृतकों में एक साल का बच्चा भी शामिल है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और रहवासी दहशत में आ गए।

जानकारी के अनुसार अपार्टमेंट का गिरा हुआ हिस्सा पास की एक चॉल पर आकर गिरा जिससे वहां रहने वाले कई लोग मलबे के नीचे दब गए। इसके साथ ही पास की एक और इमारत को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं तुरंत हरकत में आ गईं।

राहत बचाव कार्य जारी

वसई-विरार शहर महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त दीपक सावंत ने बताया कि इमारत का आधा हिस्सा गिर गया था, जिसमें करीब 12 फ्लैट थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात से ही राहत और बचाव कार्य चल रहा है। राहत कार्य में दमकल विभाग, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), फायर ब्रिगेड, आपदा प्रबंधन दल और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर राहत कार्य शुरू कर दिया गया। एनडीआरएफ के अनुसार, अब तक 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जिनमें से 6 लोग घायल हैं और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जर्जर हो गई थी इमारत

वसई-विरार शहर महानगरपालिका के सहायक आयुक्त गिल्सन घोन्साल्वीस ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 4:35 बजे हुआ। उन्होंने कहा कि मलबे में कितने लोग फंसे हो सकते हैं, यह अभी कहना मुश्किल है, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी गंभीरता के साथ चलाया जा रहा है।

प्रशासन ने एहतियातन घटनास्थल को पूरी तरह सील कर दिया है और इमारत के गिरने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि इमारत की उम्र और उसकी कमजोर संरचनात्मक स्थिति इस हादसे की मुख्य वजह हो सकती है।

अधिकारियों का कहना है कि जब तक मलबे के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद होने की आशंका है, तब तक तलाश अभियान नहीं रोका जाएगा। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से दूर रहें और प्रशासन का सहयोग करते रहें।

Gen Z आंदोलन के बाद DUSU Election 2026, कब होगा मतदान, जानें क्या होंगे बड़े मुद्दे और किसके बीच होगी टक्कर?

Delhi Building Collapse Live Update: दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी

दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, कई बच्चे मलबे में दबे, देखें VIDEO

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी