फ्लाईओवर का उद्घाटन करते सीएम एकनाथ सिंदे व अन्य 
महाराष्ट्र

जनता के लिए खोला गया छेड़ानगर टी जंक्सन फ्लाई ओवर, जाम से मिलेगी राहत

ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर छेड़ा नगर जंक्शन पर लगने वाले जाम से लोगों को अब राहत मिलेगी। यहां बन रहे नए फ्लाई ओवर का सीएम एकनाथ शिंदे द्वारा उद्घाटन करने के बाद इसे आज से जनता के लिए खोल दिया गया है।

रीना पंवार

मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर छेड़ा नगर जंक्शन का रोजाना प्रयोग करने वालों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा 680 मीटर लंबे छेड़ानगर टी जंक्सन पर नए फ्लाई ओवर का उद्घाटन कर दिया गया है। इसके साथ ही इस फ्लाईओवर को आम जनता के लिये खोल दिया गया है। इसके खुल जाने से ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे पर वाहन चालकों को जाम से राहत तो मिलेगी ही साथ ही घण्टों की दूरी मिनटों में तय की जा सकेगी।

ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर इस फ्लाई ओवर खुलने से चेंबूर अमरमहल से मुलुंड, थाने की तरफ जाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। ईस्टर्न एक्सप्रेस वे पर अमर महल जंक्सन, छेड़ा नगर जंक्सन सबसे व्यस्ततम जंक्सन के रूप में जाना जाता है। यहाँ से नवी मुंबई, बीकेसी, शांताक्रूज, चेंबूर, घाटकोपर और थाने की कनेक्टिविटी होती है, जिस कारण यहां हर समय जाम लगा रहता है।

सीएम ने रात 1 बजे किया उद्घाटन

नए फ्लाई ओवर के खुल जाने से मुलुंड, मुंबई और सांताक्रुज की तरफ जाने वाले लोगों को बहुत ही सहूलियत होगी। बीती रात लगभग एक बजे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कई अन्य लोगों की मौजूदगी में इस नए फ्लाई ओवर का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ विधायक मंगेश कुडालकर भी मौजूद थे।

यहां से हर दिन गुजरते हैं लाखों वाहन

एक अनुमान के तहत हर दिन लाखों वाहन छेड़ा नगर जंक्शन का उपयोग करते है। इससे पहले छेड़ा नगर फ्लाईओवर को अमर महल फ्लाईओवर से जोड़ने वाली एक एलिवेटेड सड़क मार्च 2022 में खोली गई थी, जबकि एक अन्य फ्लाईओवर, जो घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड (जीएमएलआर) पर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से छेड़ा नगर जंक्शन को पार करके ठाणे जाने वाली लेन तक जाता है,अप्रैल 2023 में खोला गया था।

लोगों को जाम ले मिलेगी राहत

अब दक्षिण से उत्तर की ओर चलने वाला 680 मीटर लंबा यह फ्लाईओवर भी शुरू कर दिया गया है। इससे आवाजाही में सुधार होगा और घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थाने की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। इस नए फ्लाई ओवर के बनने से ठाणे की ओर जाने वाले लोगों को यहां हर दिन 20-30 मिनट तक जाम में फंसे रहने से भी राहत मिलेगी।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा