NCP पार्टी और चुनाव चिन्ह पर सुनवाई आज (फोटो सौजन्य- सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

सुप्रीम कोर्ट में NCP पार्टी और चुनाव चिन्ह पर सुनवाई आज, शिवसेना मामले की सुनवाई टली

शिवसेना पार्टी और चुनाव चिन्ह मामले में सुप्रीम कोर्ट में होनेवाली सुनवाई फिर एक बार के लिए टल गई है। बताया जा रहा है कि पहले 14 अगस्त को मामले की सुनवाई होने की संभावना व्यक्त की गई थी, लेकिन अब इसमें करीब महीने भर का वक्त और लग सकता है।

किर्तेश ढोबले

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर दिल्ली से सामने आई है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मुकदमे में सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुनवाई कर सकता है। वहीं, शिवसेना पार्टी और चुनाव चिन्ह मामले में सुप्रीम कोर्ट में होनेवाली सुनवाई एक बार फिर टल गई है। इस मामले पर सुनवाई अगले महीने में होने की संभावना है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार के गुट ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के गुट को एनसीपी का नाम और घड़ी चुनाव चिन्ह देने के चुनाव आयोग और विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुनवाई कर सकता है।

वहीं, सेना वर्सेस सेना की लड़ाई फिर एक बार के लिए टल गई है। शिवसेना पार्टी और चुनाव चिन्ह मामले में सुप्रीम कोर्ट में होनेवाली सुनवाई फिर एक बार के लिए टल गई है। बताया जा रहा है कि पहले 14 अगस्त को मामले की सुनवाई होने की संभावना व्यक्त की गई थी, लेकिन अब इसमें करीब महीने भर का वक्त और लग सकता है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर को होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

नागालैंड विधायक अयोग्यता मामले में भी सुनवाई

दिलचस्प बात यह है कि नागालैंड में विधायक अयोग्यता मामले पर भी मंगलवार को ही सुनवाई होनी है। सुनवाई जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच के सामने होगी।

अजित गुट के पक्ष में फैसला

जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले में चुनाव आयोग और विधानसभा अध्यक्ष ने अजित पवार गुट के पक्ष में अपना फैसला सुनाया था। जिसके बाद एनसीपी शरद पवार ने चुनाव आयोग व विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने 15 फरवरी को अपने फैसले में कहा था कि अजित पवार के नेतृत्व वाला एनसीपी गुट असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी है। अजित पवार अपने चाचा शरद पवार के खिलाफ बगावत कर कई विधायकों के साथ भाजपा-शिवसेना सरकार में शामिल हो गए थे।

देश की पहली डिजिटल जनगणना से बदलेगी भारत की तस्वीर! जानिए योजनाओं से आरक्षण तक क्या-क्या बदलेगा

झारखंड से दिल्ली तक मानव तस्करी का जाल! 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, जानिए देश में कितनी भयावह है इसकी तस्वीर

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध यात्री, बैग जांच के दौरान भागा तो CISF ने दौड़ाकर पकड़ा

आशुतोष रांका और सौरभ दास मामले में SEM कोर्ट ने बढ़ाई दो दिन की न्यायिक हिरासत

एक वेल्डिंग करता था, दूसरा सीख रहा था टाइल्स लगाना...टाइगर श्रॉफ केस में गिरफ्तार आरोपियों की क्राइम कुंडली