File Photo 
महाराष्ट्र

शरद पवार के फैसले से नासिक के एनसीपी नेता और कार्यकर्ता हुए भावुक, पार्टी चीफ से की ये अपील

प्रभाकर दुबे

नासिक: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने मंगलवार को पद से हटने का ऐलान कर दिया। शरद पवार के इस फैसले से राज्य के अन्य हिस्सों की तरह नासिक (Nashik) के भी एनसीपी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भावुक (Emotional)  हो गए। जिले के एनसीपी से जुड़े लोगों ने शरद पवार से अपना फैसला वापस लेने की अपील की।  

एनसीपी जिला अध्यक्ष कोंडाजी अवध ने कहा कि शरद पवार साहेब हमारे नेता ही नहीं, बल्कि कुशल मार्गदर्शक भी हैं, ऐसे में  उनका अध्यक्ष पद छोड़ना हमें जरा सा भी गंवारा नहीं है। पूर्व पार्षद समीना मेमन ने कहा कि शरद पवार के बिना एनसीपी की कल्पना ही नहीं की जा सकती है, इसलिए पवार को अपना फैसला वापस ले लेना चाहिए। यह पार्टी की दृष्टि से बहुत ही जरूरी है।

उनके बिना पार्टी की कल्पना ही नहीं की जा सकती

एनसीपी शहर महासचिव संजय खैरनार ने कहा कि शरद पवार हमारे दिलों में बसते हैं, उनके बिना पार्टी की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। पवार सभी जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। वे प्रगतिशील विचारधारा के देश के सबसे बड़े नेता हैं। हम उनके नेतृत्व में काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज