प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

येवला में बड़ा हादसा: काल बनकर दौड़ी ST, हादसा टला, चालक की सूझबूझ से यात्री सुरक्षित

Yeola ST Bus Accident News: येवला में ब्रेक फेल होने से एसटी बस इमारत से जा टकराई। चालक की सूझबूझ से 22 यात्रियों की जान बची, हालांकि दुकानों और सीढ़ियों को भारी नुकसान हुआ।

अंकिता पटेल

Yeola ST Bus Brake Failure: येवला शहर के व्यस्त इलाके में ब्रेक फेल होने के कारण एक एसटी बस सीधे एक इमारत से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में इमारत की सीढ़ियों और पास के व्यापारियों का काफी आर्थिक नुकसान हुआ है, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

यह हादसा अहिल्यानगर डिपो की अहिल्यानगर-धुलिया बस (एमएच 14 बीटी 4447) के साथ फत्तेबुरुज नाका पर हुआ। शुक्रवार की शाम करीब 8:30 बजे यह घटना उस समय हुई जब बस येवला पहुंची थी।

ट्रैफिक जाम के बीच एक ट्रक चालक ने अचानक बस को कट मार दिया। इस टक्कर के कारण बस का ब्रेक सिस्टम फेल हो गया। ब्रेक फेल होते ही बस भीड़भाड़ वाले इलाके की ओर बढ़ने लगी।

चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को भीड़ और अन्य वाहनों से बचाकर 'मोनालिसा' इमारत की सीढ़ियों की ओर मोड़ दिया। हादसे के समय बस में 22 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक की तत्परता की वजह से किसी भी यात्री को खरोंच तक नहीं आई।

ट्रैफिक जाम से त्रस्त है येवला

येवला शहर के निवासी पिछले कई दिनों से मालेगाव-कोपरगांव मार्ग पर लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से परेशान हैं। सुबह 8 बजे से देर रात तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इसी जाम और भारी वाहनों की लापरवाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। शुक्रवार का हादसा भी इसी अनियंत्रित यातायात व्यवस्था का परिणाम माना जा रहा है। बस जब इमारत की सीढ़ियों से टकराई, तो वहां पास में स्थित दुकानों के बोर्ड और फर्नीचर को भी क्षति पहुंची है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक