प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

मक्का खरीदी केंद्र का उद्घाटन, समीर भुजबल का बड़ा ऐलान, किसानों के लिए बनेंगे और भी सरकारी गोदाम

Yeola Farmers News: येवला में किसानों की उपज को उचित दाम दिलाने और नुकसान रोकने के लिए बड़े गोदाम बनाए जाएंगे। पूर्व सांसद समीर भुजबल ने मक्का खरीदी केंद्र का उद्घाटन किया।

अंकिता पटेल

MSP Scheme Maharashtra Hindi News: येवला महायुति सरकार किसानों की उपज को उचित मूल्य दिलाने और फसलों के नुकसान को रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में मंत्री छगन भुजबल के माध्यम से येवला में और अधिक बड़े गोदामों (गोडाऊन) का निर्माण किया जाएगा, र यह प्रतिपादन पूर्व सांसद समीर भुजबल ने किया।

विपणन सत्र के दौरान शासकीय आधारभूत मूल्य योजना के अंतर्गत, कोपरगांव रोड स्थित सरकारी गोदाम में 'सहकार महर्षि गोविंदराव सोनवणे विविध कार्यकारी सेवा सहकारी सोसायटी' के मक्का खरीद केंद्र का उद्घाटन समीर भुजबल के हाथों संपन्न हुआ।

इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मारोतीराव पवार, वरिष्ठ नेता अंबादास बनकर, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राधाकिसन सोनवणे, तहसीलदार आबा महाजन, येवला विधानसभा अध्यक्ष वसंत पवार, नगर अध्यक्ष राजेंद्र लोणारी सहित भाजपा नेता प्रमोद सस्कर, नाना लहरे और बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारी, पदाधिकारी एवं किसान भाई उपस्थित थे।

किसानों को मिलेगी सुविधा

समीर भुजबल ने कहा कि बाजार में मक्के की भारी आवक को देखते हुए किसानों की मांग थी कि खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए। इसी मांग को संज्ञान में लेते हुए येवला में यह दूसरा केंद्र शुरू किया गया है।

यदि भविष्य में आवश्यकता पडी, तो और भी केंद्र खोले जाएंगे, उन्होंने आगे कहा कि भारी बारिश के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है, इसके बावजूद मक्के का उत्पादन अच्छा हुआ है।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल का पंजीकरण कराएं और मक्के को पूरी तरह सुखाकर ही केंद्र पर लाए ताकि उन्हें कोई असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ये किसानों के साथ उचित समन्वय बनाए रखें और यह सुनिश्चित करें कि उपज बेचने में कोई परेशानी न हो।

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल