हरिगिरि जी महाराज  (सोर्सः सोशल मीडिया)
नासिक

त्र्यंबकेश्वर में कुंभ से पहले 2000 कमरों की धर्मशाला की मांग, श्रद्धालुओं व मीडियाकर्मियों के लिए होगी सुविधा

2000 Room Dharamshala: त्र्यंबकेश्वर में आगामी कुंभ मेले से पहले 2000 कमरों की विशाल धर्मशाला बनाने की मांग उठी है। जूना अखाड़े के महामंत्री हरिगिरि जी महाराज ने आवास व्यवस्था का प्रस्ताव रखा।

आंचल लोखंडे

Nashik Trimbakeshwar Kumbh: आगामी कुंभ मेले से पूर्व त्र्यंबकेश्वर में दो हजार कमरों वाली एक विशाल धर्मशाला का निर्माण कराया जाए, ऐसी मांग जूना अखाड़े के महामंत्री हरिगिरि जी महाराज ने की है। हाल ही में उनका त्र्यंबकेश्वर स्थित नील पर्वत पर आगमन हुआ है। हरिगिरि जी महाराज ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांग करते हुए कहा कि ऐसी धर्मशाला का निर्माण कराकर उसमें से कुछ कमरे निर्धन व जरूरतमंद श्रद्धालुओं के लिए आरक्षित रखे जाएं।

इसके अलावा, ऐन मौके पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और दूर-दराज से आने वाले मीडियाकर्मियों व पत्रकारों के ठहरने के लिए भी सरकार उचित आवास व्यवस्था उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि त्र्यंबकेश्वर एक छोटा क्षेत्र है और यहां की मानसूनी वर्षा को देखते हुए ठहराव की उचित व्यवस्था न होने से श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

श्रद्धालुओं के लिए हो आवास की व्यवस्था

इस असुविधा से बचाने के लिए राज्य सरकार को शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। इस अवसर पर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के वरिष्ठ अध्यक्ष प्रेमगिरि जी महाराज, अखाड़े के सचिव श्री महंत और माताजी साध्वी शैलजागिरि सहजयोगिनी भी विशेष रूप से उपस्थित थीं।

त्र्यंबकेश्वर कुंभ को लेकर हरिगिरि जी महाराज की मांग

इस दौरान, साधु ग्राम के लिए शासन द्वारा भूमि अधिग्रहण किए जाने की प्रक्रिया के कारण क्षेत्र में जमीनों की खरीद-बिक्री के लेन-देन रोक दिए गए हैं। कुंभ मेले के आयोजन को देखते हुए अन्य निजी भवनों के निर्माण की योजनाओं को भी सुलभ एवं पारदर्शी बनाए जाने की आवश्यकता जताई गई है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर उलटफेर, ABVP के यश डबास NSUI के विजय शंकर मीणा से 555 वोट आगे

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट