टीसीएस केस निदा खान (सोर्स- सोशल मीडिया) 
नासिक

TCS Nashik Case: निदा खान को पनाह देने में AIMIM नेता मतीन पाटिल से पूछताछ, पूर्व MP इम्तियाज जलील रडार पर

Nashik TCS Case: चर्चित टीसीएस केस में फरार निदा खान को आश्रय देने के मामले में SIT ने AIMIM नेता मतीन पाटिल से की पूछताछ। पूर्व सांसद इम्तियाज जलील से भी संपर्क के मिले तकनीकी सबूत।

रूपम सिंह

TCS Nashik Case Nida Khan: राज्यभर में चर्चित टीसीएस यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण मामले की जांच लगातार नए मोड़ ले रही है। मामले की मुख्य फरार आरोपी निदा खान को कथित रूप से आश्रय देने के आरोप में एआईएमआईएम नेता मतीन पाटिल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। विशेष जांच दल (एसआईटी) अब इस पूरे प्रकरण में राजनीतिक और सामाजिक संपर्कों की भी गहन पड़ताल कर रहा है।

 निदा खान को किसने दिलाई पनाह?

एसआईटी की जांच फिलहाल इस सवाल पर केंद्रित है कि फरार आरोपी निदा खान को शरण दिलाने के पीछे आखिर किसका हाथ था। जांच एजेंसी अब तक मतीन पाटिल से तीन बार पूछताछ कर चुकी है। हालांकि पूछताछ के दौरान मिले कुछ संकेतों और तकनीकी साक्ष्यों ने जांच को नई दिशा दे दी है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि मतीन पाटिल ने स्वयं निर्णय लेकर निदा खान को आश्रय दिया था या फिर किसी प्रभावशाली व्यक्ति के निर्देश पर यह कदम उठाया गया था। इसी बिंदु को लेकर जांच एजेंसी कई पहलुओं की जांच कर रही है।

मोबाइल जांच में मिले अहम सुराग

एसआईटी ने मतीन पाटिल का मोबाइल फोन जब्त कर उसकी विस्तृत तकनीकी जांच कराई है। जांच के दौरान कॉल डिटेल, चैट रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। सूत्रों का दावा है कि इस जांच में कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनसे मतीन पाटिल और एआईएमआईएम के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व सांसद इम्तियाज जलील के बीच संपर्क के संकेत मिले हैं।

हालांकि जांच एजेंसियों की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इन जानकारियों के आधार पर एसआईटी आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई है।

इम्तियाज जलील को मिल सकता है नोटिस

सूत्रों के मुताबिक, यदि सोमवार को प्रस्तावित पूछताछ के दौरान कोई ठोस साक्ष्य सामने आते हैं, तो एसआईटी पूर्व सांसद इम्तियाज जलील को भी पूछताछ के लिए तलब कर सकती है। ऐसे में इस बहुचर्चित मामले का दायरा और व्यापक होने की संभावना जताई जा रही है।

मामले में पूरक आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी

मामले में एसआईटी नासिक अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और मुख्य आरोप पत्र भी अदालत में दाखिल किया जा चुका है। अब जांच में सामने आए नए तकनीकी साक्ष्यों और बयानों के आधार पर पुलिस जल्द ही अदालत में पूरक आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है। जांच एजेंसी का मानना है कि आगामी दिनों में इस मामले से जुड़े कई और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें