नासिक महानगरपालिका (pic credit; social media) 
नासिक

नासिक निकाय चुनाव में आरक्षण का बम, नेताओं को पत्नी-बेटी को बनाना पड़ सकता है ‘वारिस’

Nashik News: नासिक निकाय चुनाव में आरक्षण लॉटरी ने राजनीतिक रणनीति बदल दी है। महिला आरक्षण और SC/ST आरक्षण से कई नेताओं को अब वारिस के तौर पर पत्नी या बेटी उतारनी होगी।

सोनाली चावरे

Nashik Civic Elections: नासिक की 11 नगर परिषदों और 6 नगर पंचायतों के नगराध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण लॉटरी घोषित कर दी गई है। इस घोषणा ने इच्छुक नेताओं में हड़कंप मचा दिया है। कई उम्मीदवारों को निराशा हाथ लगी है, जबकि कुछ को राहत मिली है। अब आगामी चुनावों की राजनीतिक रणनीति में बड़े बदलाव की संभावना बन गई है।

खासकर दो नए नगर परिषदों के नेताओं को यह आरक्षण बड़ा झटका लगा है। पिंपलगांव बसवंत में नगराध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हो गया है, वहीं ओझर में नगराध्यक्ष पद अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हुआ है। आरक्षण लागू होने से कई दिग्गज नेताओं का सपना अब नगर सेवक (पार्षद) पद तक ही सीमित रह गया है।

वहीं नांदगांव, सिन्नर और मनमाड के नगराध्यक्ष पद खुले (ओपन) घोषित किए गए हैं, जहां अब चुनावी मुकाबला और तीव्र होने वाला है।

आरक्षण की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों के सामने सबसे बड़ी चुनौती सक्षम महिला उम्मीदवारों की खोज बन गई है। कई निवर्तमान नगराध्यक्षों को अब अपनी पत्नी या बेटी को चुनावी मैदान में वारिस के तौर पर उतारना पड़ सकता है। दलों को नए चेहरों और मजबूत महिला नेताओं को आगे लाना होगा ताकि आरक्षित सीटों पर जीत सुनिश्चित हो सके।

पिछली बार ज्यादातर जगहों पर शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस का गठबंधन था, लेकिन इस बार दोनों दलों में फूट पड़ चुकी है। इससे स्थानीय राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आगामी चुनाव में पार्टियों की संख्या बढ़ने और नए गठबंधनों या मोर्चों के बनने की संभावना भी है।

अब सभी की निगाहें 8 अक्टूबर को होने वाली प्रभाग-वान (वार्ड) आरक्षण लॉटरी पर टिकी हुई हैं। यह प्रक्रिया तय करेगी कि प्रत्येक वार्ड से किसे चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा।

इस आरक्षण प्रक्रिया ने न केवल उम्मीदवारों की रणनीति बदल दी है, बल्कि जिले के स्थानीय निकाय चुनावों में राजनीतिक संघर्ष को और भी बढ़ा दिया है। अब नाशिक के चुनावी मैदान में प्रतियोगिता और दिलचस्प होने वाली है, और यह तय करेगा कि कौन सी नई चेहरे और महिला नेताओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें