प्याज की कीमत बढ़ी  (सोर्सः सोशल मीडिया)
नासिक

प्याज-चीनी के बढ़ते दाम से बढ़ी महंगाई की मार, कारोबारियों और ग्राहकों ने सरकार से राहत की मांग की

Onion Price Hike Maharashtra: महाराष्ट्र में प्याज और चीनी की कीमतें बढ़ने से आम लोगों के बजट पर दबाव बढ़ा है। कम आवक, बारिश और फसल नुकसान के बीच कारोबारी और किसान सरकार से राहत मांग रहे हैं।

आंचल लोखंडे

Malegaon Onion Market: खाद से लेकर खाद्य पदार्थों तक की कीमतों में तेजी आ गई है। प्याज और चीनी के दाम बढ़ गए हैं, जिससे घरों के बजट पर दबाव बढ़ गया है। इस पर कारोबारियों, खरीदारों समेत किसानों ने सरकार से महंगाई कम करने की अपील की है। प्याज विक्रेता फिरोज तंबोली ने कहा कि कम स्टॉक और कम आवक की वजह से कीमतें बढ़ रही हैं। ग्राहक गजानन मोहिते ने बढ़ती कीमतों का ग्राहकों पर पड़ने वाले असर के बारे में बताया।

प्याज विक्रेता फिरोज तंबोली ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "इस साल बाजार में माल की सप्लाई 40 प्रतिशत कम हो गई है। पिछले साल प्याज की कीमत लगभग 20 से 25 रुपए प्रति किलोग्राम थी। इस साल, सप्लाई में 40 प्रतिशत की कमी के कारण प्याज की कीमतें 40 से 50 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। इसके अलावा, डीजल की बढ़ती कीमतों ने ट्रांसपोर्टेशन का खर्च बढ़ाया है। किसानों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उनकी लगभग 40 प्रतिशत फसल खराब हो गई है, जिससे बाजार में कीमतें और बढ़ गई हैं।"

प्याज और चीनी की कीमतों में उछाल

उन्‍होंने बताया कि कीमतों में बढ़ोतरी माल के आवक की कमी की वजह से हुई है। सरकार को कारोबारियों के स्‍टॉक पर ध्‍यान देने की जरूरत है। इस समय कालाबाजारी करने वाले लोग सक्रिय हो गए हैं। ग्राहक गजानन ने बताया कि सरकार को इस पर ध्‍यान देना चाहिए। चीनी और प्‍याज की कालाबाजारी पर सख्‍त कार्रवाई करने की जरूरत है।

बारिश और कम आवक से बढ़ी महंगाई

एक महिला ग्राहक ने कहा कि गरीब जो रोजाना करीब 400 रुपए कमाते हैं, उनके लिए परेशानी की बात है। प्‍याज और चीनी के दाम बढ़ने से जेब पर बड़ा बोझ पड़ रहा है। शक्‍कर जो कुछ दिन पहले 40-45 रुपए किलो बिक रही थी, वह आज के समय में 75-80 रुपए के करीब है। आम आदमी के लिए चाय पीना भी भारी पड़ रहा है। ऐसे में खाएंगे क्‍या और बचाएंगे क्‍या। सरकार को इस पर ध्‍यान देते हुए महंगाई को कम करने के ठोस उपाय करना चाहिए।

सरकार से कार्रवाई की मांग

एक अन्‍य ग्राहक ने बताया कि महंगाई बढ़ने से आम जनता परेशान है। अब घर चलाना मुश्किल हो रहा है। वहीं, मालेगांव बाजार में प्याज की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, जो लगभग 2,500 रुपए से बढ़कर 3,500-3,800 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है। व्यापारियों का कहना है कि भारी बारिश से फसल को नुकसान और नई फसल में देरी की वजह से कीमतें बढ़ी हैं। किसान, जिन्हें पिछले साल कम कीमतों के कारण नुकसान उठाना पड़ा था, अब एक स्थिर मूल्य नीति की मांग कर रहे हैं, जबकि कीमतों में बढ़ोतरी से घरों के बजट पर दबाव बढ़ रहा है।

कारोबारी ने बताया कि सरकार को कीमतों को काबू में रखने के लिए कदम उठाना चाहिए। जो किसान अनाज पैदा कर रहा है, वही घर-परिवार चलाने में असमर्थ हो रहा है। मौसम खराब होने के चलते माल बेकार हो रहे हैं। एक अन्‍य किसान ने कहा कि आज खाद से लेकर खाद्य पदार्थों तक की कीमतों में तेजी आ गई है। किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर