NUHM की समीक्षा बैठक (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नासिक

नासिक की शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को मिला डिजिटल मजबूती का आधार, NUHM की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक

Nashik Urban Health Services: नासिक में एनयूएचएम की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में डिजिटल हेल्थ सिस्टम, आपला दवाखाना योजना, आयुष्मान भारत मिशन और गुणवत्तापूर्ण शहरी स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर दिया गया।

आलोक उमाकृष्ण

Nashik Urban Health Services NUHM Review: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनयूएचएम) को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने, शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को नागरिकों तक बेहतर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पहुंचाने तथा डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था को गति देने के उद्देश्य से शुक्रवार 10 जुलाई को नासिक मनपा के पंचवटी विभागीय कार्यालय में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में स्वास्थ्य संस्थानों को सशक्त बनाने, आपला दवाखाना योजना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के आयुक्त डॉ. सुनील भोकरे (आईएएस) ने की। इस अवसर पर अतिरिक्त अभियान संचालक डॉ. जगन्नाथ विरकर, राज्यस्तरीय अधिकारी तथा पांच जिलों और पांच महानगरपालिकाओं के स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

आपला दवाखाना योजना

बैठक में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी), शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (यूसीएचसी), पॉलीक्लिनिक तथा शहरी स्वास्थ्य एवं आरोग्यवर्धिनी केंद्र (यूएचडब्ल्यूसी) को पूर्ण क्षमता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए गए।

हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना योजना के अंतर्गत संचालित केंद्रों की कार्यक्षमता बढ़ाने, आवश्यक चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति करने तथा नागरिकों को बाह्य रोगी सेवाएं, गर्भवती महिलाओं की जांच, प्रयोगशाला परीक्षण और दवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

इसके अलावा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत एबीएचए आईडी, एचपीआर, एचएफआर और ई-सुश्रुत प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन, एचएमआईएस एवं एएएम पोर्टल पर सभी स्वास्थ्य संस्थानों का पंजीकरण, महिला स्वास्थ्य समितियों, जन स्वास्थ्य समितियों तथा विधानसभा क्षेत्रवार एकीकृत स्वास्थ्यवर्धिनी समितियों को सक्रिय करने के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन किया गया। साथ ही राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में लिए गये ये निर्णय

बैठक में नासिक संभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी कार्य योजना तय की गई। नागरिकों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए समन्वय बढ़ाने, तकनीक का व्यापक उपयोग करने तथा सेवा वितरण में निरंतरता बनाए रखने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर आयुक्त डॉ. सुनील भोकरे ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए नागरिक-केंद्रित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिक समन्वय, कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम