प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

अवैध पार्किंग से जाम, नासिक में ट्रैफिक पर 1500 शिकायतें, व्हाट्सएप हेल्पलाइन हिट; मिनटों में एक्शन

Nashik Illegal Parking: नासिक में ट्रैफिक जाम और अवैध पार्किंग से परेशान नागरिकों ने पुलिस व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर 1,500 से अधिक शिकायतें दर्ज कराईं, जिन पर त्वरित कार्रवाई हो रही है।

अंकिता पटेल

Traffic Complaints Police Action: नासिक शहर में सड़कों के निर्माण कार्य और बेलगाम पार्किंग के कारण बिगड़ी यातायात व्यवस्था का असर अब पुलिस के आंकड़ों में भी दिखने लगा है। नासिक पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी किए गए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर अब तक 1,500 से अधिक शिकायतें केवल ट्रैफिक से जुड़ी प्राप्त हुई हैं। इन शिकायतों पर त्वरित एक्शन होने के कारण नागरिकों का भरोसा इस सेवा पर लगातार बढ़ रहा है।

एक संदेश और एक्शन शुरू

पुलिस कमिश्नर संदीप कर्णिक की पहल पर शुरू की गई इस सेवा ने पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम किया है। व्हाट्सएप सेवा के जरिए वरिष्ठ नागरिकों की मदद से लेकर 'रैश ड्राइविंग' और पीछा करने वाले मजनुओं के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई है।

यातायात विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक तुषार आढाव को इन शिकायतों के तत्काल निवारण की जिम्मेदारी दी गई है। ट्रैफिक के बाद सबसे अधिक शिकायतें देर रात तक बजने वाले लाउडस्पीकर और डीजे के खिलाफ दर्ज हुई हैं।

शिकायतों का रिपोर्ट कार्ड

27 दिसंबर 2023 से अब तक इस हेल्पलाइन पर कुल 13,940 संदेश प्राप्त हुए हैं। पुलिस प्रशासन ने इनमें से 6,158 शिकायतों का सफलतापूर्वक निपटारा कर दिया है, जबकि 331 शिकायतों पर वर्तमान में काम चल रहा है। इस सेवा की सबसे बड़ी ताकत नागरिकों द्वारा भेजे जाने वाले फोटो और वीडियो हैं, जो दोषियों के खिलाफ सबूत का काम करते हैं।

शिकायतों का विस्तृत विवरण

क्रमांक विषय प्राप्त शिकायतें
1 यातायात (ट्रैफिक) 1,511
2 पुलिस स्टेशन से संबंधित 4,862
3 ध्वनि प्रदूषण 380
4 महिला सुरक्षा 130
5 नशीले पदार्थ 74
6 गश्त (पेट्रोलिंग) 30

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह