Nashik Tilakwadi Land Issue ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

नासिक में मंदिर जमीन विवाद, कानून के रास्ते समाधान की मांग; नागरिकों का पुलिस आयुक्त कार्यालय पर धरना

Nashik Temple Dispute: नासिक के टिलकवाड़ी में मंदिर जमीन विवाद को लेकर नागरिकों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण धरना दिया। अतिक्रमण के आरोपों से क्षेत्र में तनाव बना है।

अंकिता पटेल

Nashik Tilakwadi Land Issue: नासिक शहर के टिलकवाड़ी (रामायण बंगला परिसर) में स्थित एक मंदिर की जमीन को लेकर पिछले कुछ दिनों से तनाव बना हुआ है। किसी प्रकार के संघर्ष या धार्मिक विवाद को टालने के उद्देश्य से, यहां के निवासियों ने मंगलवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण धरना आंदोलन किया।

नागरिकों ने स्पष्ट किया कि वे कानून को हाथ में लेने के बजाय प्रशासन के माध्यम से सम्मानजनक समाधान चाहते हैं। आंदोलनकारी नागरिकों ने जमीन और मंदिर के इतिहास को लेकर अपनी बात रखी।

निवासियों के अनुसार, 1283 वर्गमीटर का यह प्लॉट सोसायटी की मालिकाना संपत्ति है। यहां पहले दत्त महाराज और हनुमान जी के पुराने मंदिर थे। करीब दो महीने पहले विधिवत रूप से इनका स्थानांतरण कर नए मंदिर का निर्माण किया गया।

रहिवासियों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से कुछ बाहरी लोग इस कौमती जमीन पर अतिक्रमण करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में असुरक्षा का भाव है।

आंदोलनकारियों की मुख्य मांगें

नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन के समक्ष अपनी भूमिका स्पष्ट की। सोसायटी की जमीन और नवनिर्मित मंदिर को तत्काल पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए।

20 मार्च तक प्रस्तावित कार्यक्रमों को स्थगित या आगे बढ़ाया जाए, ताकि दीनों पक्ष बैठकर शांति से चचर्चा कर सके, प्रशासन की मौजूदगी में दोनों पक्षों के वरिष्ठ लोग बैठकर इस जटिल मुद्दे का सर्वमान्य हल निकाले।

प्रशासन का रुख

पुलिस प्रशासन ने आदोलनकारियों की दलीले सुनी और मामले की निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया है। नागरिकों ने संकल्य व्यक्त किया है कि जब तक कोई ठोस और सम्मानजनक समाधान नहीं निकलता, तब तक उनका शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रहेगा।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की