नासिक TCS कांड की मास्टर माइंड निदा खान (दाएं) फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम 
नासिक

Nashik TCS Conversion Case: 'हिंदू लड़कियों को फंसाओ और शादी करो', गवाहों ने खोले नासिक धर्मांतरण कांड के राज

Nashik TCS Conversion Case SIT: नासिक TCS में जबरन धर्मांतरण और उत्पीड़न का खुलासा। गवाहों का दावा- हिंदू लड़कियों को फंसाने के लिए दी जाती थी सुपारी। SIT जांच जारी।

अनिल सिंह

Nashik TCS Conversion Case Witness Testimonies: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के नासिक कार्यालय में कथित यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण के मामले ने अब एक बेहद गंभीर और संगठित रूप ले लिया है।

इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) के सामने गवाहों ने ऐसे चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जो कार्यस्थल पर सुरक्षा और धार्मिक कट्टरता के गठजोड़ की ओर इशारा करते हैं।

'हिंदू लड़कियों को फंसाने' का दिया जाता था निर्देश

नासिक धर्मांतरण मामले में जांच के दौरान एक कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी ने गवाही देते हुए बताया कि ऑफिस के भीतर कुछ आरोपी खुलेआम अन्य सहयोगियों को उकसाते थे। गवाह के अनुसार, आरोपियों का कहना था, "जाओ, हिंदू लड़कियों को फंसाओ, उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड बनाओ और उनसे शादी कर धर्म परिवर्तन कराओ।" चौंकाने वाला दावा यह भी है कि इस काम के लिए बाकायदा पैसे दिए जाते थे और यह 'सिस्टम' साल 2021 से चल रहा था। इसमें कंपनी की एचआर मैनेजर निदा खान की संलिप्तता के भी गंभीर आरोप लगे हैं।

छत पर कैद और मानसिक प्रताड़ना

TCS में छह साल से कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसे मुख्य कार्यालय से अलग छत (टेरेस) पर बने एक कमरे में अकेले काम करने के लिए मजबूर किया गया। उसने बताया, "मेरा फोन और बैग जब्त कर लिया जाता था। जब भी मैं वॉशरूम जाने के लिए नीचे आती, सुरक्षा के बहाने मेरा निजी सामान छीन लिया जाता था।" महिला का आरोप है कि 20 से 25 साल की युवा लड़कियों को 'आसान शिकार' मानकर उनका ब्रेनवॉश किया जा रहा था। जब कर्मचारियों ने इसकी शिकायत एचआर से करनी चाही, तो पता चला कि एचआर खुद इस नेटवर्क का हिस्सा थी।

गिरफ्तारी और SIT की कार्रवाई

इस मामले में अब तक कई एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। पुलिस ने दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रज़ा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ आफताब अंसारी और एचआर मैनेजर निदा खान को गिरफ्तार किया है। इन सभी को कंपनी से निलंबित कर दिया गया है। नासिक पुलिस की SIT अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस पूरे मामले के पीछे कोई बड़ा बाहरी नेटवर्क या विदेशी फंडिंग शामिल थी।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट