मतीन पटेल ने खुलासा किया कि वे निदा खान को पहले से नहीं जानते थे (फोटो क्रेडिट-X) 
नासिक

Nashik TCS Case: निदा खान और पूर्व सांसद इम्तियाज जलील के रिश्ते पर AIMIM पार्षद मतीन पटेल का बड़ा खुलासा

Nashik TCS Sexual Harassment Case Nida Khan Mateen Patel: नासिक टीसीएस मामले में आरोपी निदा खान को पनाह देने पर बोले मतीन पटेल, इम्तियाज जलील से रिश्तेदारी के दावों को नकारा।

अनिल सिंह

Nashik TCS Case Nida Khan Imtiaz Jaleel Relation: नासिक के औद्योगिक और आईटी क्षेत्र में टीसीएस कंपनी के भीतर कथित रूप से चल रहे यौन शोषण, जबरन धर्म परिवर्तन और कर्मचारियों के अवैध तबादलों के रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद से ही राज्य की सियासत गरमाई हुई है। इस मामले की मुख्य आरोपी निदा खान के खिलाफ अपहरण और यौन उत्पीड़न की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिसिया कार्रवाई के दौरान निदा खान को छिपने के लिए जगह मुहैया कराने के आरोप में फंसे एआईएमआईएम पार्षद मतीन पटेल से नासिक एसआईटी ने एक बार फिर लंबी पूछताछ की है। पूछताछ के बाद मतीन पटेल ने इस पूरे विवाद पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए विपक्ष की तीखी आलोचनाओं का कड़ा जवाब दिया है।

मतीन पटेल ने उन सभी कयासों और राजनीतिक बयानों को पूरी तरह से सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें इस संवेदनशील ड्रग और यौन शोषण मामले के तार एआईएमआईएम के शीर्ष नेतृत्व से जोड़े जा रहे थे। उन्होंने साफ कहा कि इस पूरे प्रकरण में उनकी पार्टी के बड़े नेताओं को जानबूझकर घसीटा जा रहा है।

'निदा खान से इम्तियाज जलील का कोई संबंध नहीं, रिश्तेदारी की बात अफवाह'

पार्षद मतीन पटेल ने पूर्व सांसद इम्तियाज जलील का बचाव करते हुए कहा कि निदा खान उनकी कोई रिश्तेदार नहीं हैं और जो भी इस तरह के दावे कर रहा है, वह सरासर झूठ बोल रहा है। पटेल ने स्पष्ट किया, "इम्तियाज जलील मेरे राजनीतिक नेता हैं और यदि मुझे कोई व्यक्तिगत या सामाजिक समस्या होती है, तो मैं उन्हें फोन करता हूं। जब निदा खान मेरे दफ्तर आई थीं, तब इस मामले के बारे में जलील साहब को दूर-दूर तक कोई जानकारी नहीं थी। इस पूरे विवाद से उनका कोई लेना-देना नहीं है।"

'निदा खान को पहले से नहीं पहचानता था, माता-पिता के कहने पर की मदद'

मामले में अपनी संलिप्तता और निदा खान को पनाह देने के आरोपों पर बोलते हुए मतीन पटेल ने दावा किया कि वे निदा खान के आपराधिक बैकग्राउंड से बिल्कुल वाकिफ नहीं थे। उन्होंने बताया कि निदा खान के माता-पिता ने उनसे संपर्क कर मदद मांगी थी, जिसके बाद निदा खुद उनके दफ्तर आई थीं। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने केवल दो-तीन दिनों के लिए उसे रहने के लिए एक कमरा दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन इस मामले में अति-उत्साह दिखाकर उन निर्दोष लोगों को भी प्रताड़ित कर रहा है, जिन्होंने केवल उनसे घर खरीदा था।

पालक मंत्री पर साधा निशाना, कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ने का एलान

मतीन पटेल ने नासिक के जिला संरक्षक मंत्री (पालक मंत्री) पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि मंत्री जी को इम्तियाज जलील से कुछ विशेष लगाव है, इसीलिए वे हर राजनीतिक मुद्दे में उनका नाम घसीटने का प्रयास करते हैं। उन्होंने दावा किया कि निदा खान के उनके पास रहने के दौरान उनके और इम्तियाज जलील के बीच कोई फोन कॉल या बातचीत नहीं हुई थी, जिसके पुख्ता कॉल रिकॉर्डिंग साक्ष्य उनके फोन में सुरक्षित हैं। पटेल ने अंत में दो टूक शब्दों में कहा कि उन्होंने कोई भी कानूनी या नैतिक गलत काम नहीं किया है, इसलिए वे इस पूरे मामले को राजनीतिक रूप से दबाने के बजाय अदालत में पूरी ताकत से लड़ेंगे।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें