नासिक उपकेंद्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों संपन्न हुआ (फोटो नवभारत)
नासिक

भक्ति के रंग में रंगा नासिक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया सिंहस्थ महाकुंभ भक्ति संगम का उद्घाटन

Nashik Simhastha Kumbh: नासिक में तीन दिवसीय 'सिंहस्थ महाकुंभ भक्ति संगम' का फडणवीस ने शुभारंभ किया। कीर्तन और राहुल देशपांडे की अभंगवारी से माहौल भक्तिमय हुआ। प्रवेश निःशुल्क है।

आलोक उमाकृष्ण

Bhakti Sangam Begins In Nashik: भक्ति के सुरों और संतवाणी के गजर से शहर में एक अनोखा भक्तिमय वातावरण बन गया है।

ठक्कर डोम परिसर में नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेला प्राधिकरण की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 'सिंहस्थ महाकुंभ भक्ति संगम' का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों हुआ। उद्घाटन समारोह के बाद प. पू. अमृताश्रम स्वामी महाराज के कीर्तन से संपूर्ण परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया।

राहुल देशपांडे की 'अभंगवारी' ने बांधा समां

रात के सत्र में प्रसिद्ध गायक राहुल देशपांडे की 'अभंगवारी' की विशेष प्रस्तुति ने नासिक के ठक्कर डोम परिसर में भक्तिमय माहौल को और भी खास बना दिया। उनके अभंगों और सुरों ने मौजूद संगीत प्रेमियों और रसिकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

28 से 30 अगस्त तक चलने वाले इस तीन दिवसीय 'सिंहस्थ महाकुंभ भक्ति संगम' में आम नागरिकों के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। महोत्सव के दूसरे दिन संत परंपरा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-गोष्ठी और भक्ति सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के माध्यम से संत परंपरा और भक्ति संगीत के साथ सामाजिक एकता का संदेश भी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। महोत्सव में बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है।

आकार ले चुका पुणे यूनिवर्सिटी का कैंपस

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के नासिक उपकेंद्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, पालकमंत्री गिरीश महाजन, स्कूली शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे, मंत्री छगन भुजबल, सांसद भास्कर भगरे और विधायक गोकुल गीते सहित विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी, पदाधिकारी और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

नासिक के शैक्षणिक विकास का नया अध्याय

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री छगन भुजबल ने नासिक उपकेंद्र को जिले के शिक्षा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक भव्य इमारत के उद्घाटन तक सीमित नहीं है, बल्कि नासिक के शैक्षणिक विकास के नए चरण की शुरुआत है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय का यह उपकेंद्र विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे जिले में शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार होगा और विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा