नासिक में पुलिस स्टेशन के पास SBI ATM में हुई चोरी ( सोर्स: AI)
नासिक

नासिक में चोरों का दुस्साहस! पुलिस की नाक के नीचे ATM चोरी, नरडाणा में SBI मशीन काटकर नकदी ले उड़े चोर

SBI ATM Theft In Nashik: नरडाणा में पुलिस स्टेशन से कुछ दूरी पर चोरों ने SBI के ATM को कटर से काटकर नकदी चुरा ली। रात 2:40 बजे हुई वारदात के बाद पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।

आलोक उमाकृष्ण

SBI ATM Robbed Near Police Station: क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। घरों, मंदिरों और कृषि उपकरणों के बाद अब चोरों ने सीधे एटीएम मशीन को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

नरडाणा में पुलिस स्टेशन से महज कुछ ही दूरी पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम देर रात चोरों ने फोड़ दिया, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ATM मशीन काटकर निकाले रूपये

पुलिस की नाक के नीचे हुई इस घटना से स्थानीय नागरिकों में भय का माहौल है। धुलिया रोड पर स्थित एसबीआई के एटीएम को चोरों ने देर रात करीब 2:40 बजे निशाना बनाया। कटर की मदद से एटीएम मशीन को काटकर उसमें रखी नकदी चुरा ली गई।

मशीन से छेड़छाड़ होते ही एटीएम के अलर्ट सिस्टम ने बैंक के मुख्य प्रबंधन को तत्काल संदेश भेजा। बैंक प्रबंधन ने बिना किसी देरी के नरडाणा पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

जिस सड़क पर एटीएम स्थित है, उसी सड़क पर पुलिस स्टेशन होने के बावजूद चोरों द्वारा इतनी दुस्साहसपूर्ण वारदात को अंजाम देने से पुलिस की गश्त प्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लग गया है।

CCTV फुटेज से चोरों की तलाश तेज

नरडाणा पुलिस स्टेशन से कुछ दूरी पर SBI के ATM में हुई चोरी की घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी वाले क्षेत्र में इस तरह की वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि चोरों ने मानो पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दुस्साहसिक तरीके से वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस और बैंक अधिकारियों की ओर से चोरी की आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी रही।

साथ ही, ATM से चुराई गई नकदी की कुल रकम का सटीक आकलन किया जा रहा है। पुलिस ने ATM परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और तलाश की जा रही है।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला