नाशिक न्यूज (सौ. डिजाइन फोटो ) 
नासिक

जेल के अंदर हमला! सजायाफ्ता कैदी ने वर्दीधारी पर बरसाए लात-घूंसे

Nashik Jail inmate attack: नाशिक रोड जेल में सजायाफ्ता कैदी बिलाल शेख ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भाईदास भोई पर हमला किया; पेट और सीने में गंभीर चोटें, मामला दर्ज, जांच जारी।

अर्पित शुक्ला

Nashik News: नाशिक रोड केंद्रीय कारागार में एक कैदी द्वारा जेल पुलिसकर्मी को पीटने की घटना सामने आई है। इस घटना में पुलिसकर्मी घायल हो गया है। इस मामले में नाशिक रोड पुलिस स्टेशन में सरकारी काम में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कैदी को बैरक में ले जाते समय जेल पुलिसकर्मी के साथ यह मारपीट की गई। इस घटना के बाद कारागृह सिपाही भाईदास शिवदास भोई ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी कैदी का नाम बिलाल अली हुसैन शेख (कैदी नं 13695) है, जो एक सजायाफ्ता कैदी है।

यह घटना मंगलवार शाम को सर्कल नंबर 3 में हुई। शाम के समय जब बंदियों के बैरक में जाने का समय हो गया था, सिपाही भोई यार्ड नंबर 3 के बंदियों को अपने दैनिक कार्य समाप्त करके बैरक में जाने का निर्देश दे रहे थे। यह बात बिलाल को नागवार गुजरी। उसने अभद्रता करते हुए भोई से बहस की। जब भोई ने उसे समझाने की कोशिश की, तो वह सुनने के मूड में नहीं था।

इस पर भोई ने उसे मंडल कार्यालय के साहब के सामने पेश करने की बात कही। जब भोई उसे अपने साथ ले जा रहे थे, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए भोई की वर्दी पर हाथ डाला और उन्हें लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। इस दौरान, अन्य कर्मचारियों के दौड़कर आने से बड़ी अनहोनी टल गई। इस घटना में भोई के पेट और सीने पर गंभीर चोटें आई हैं। मामले की आगे की जांच हवलदार शेख कर रहे हैं।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह