नासिक सड़क हादसा (सोर्स: AI) 
नासिक

नासिक जिले के मालेगांव, पेठ और दिंडोरी में तीन अलग-अलग सड़क हादसे, तीन बाइक सवार युवकों की गई जान

Nashik Road Accidents: नासिक जिले के मालेगांव, पेठ और दिंडोरी में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन बाइक सवारों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर घायल हुई। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आलोक उमाकृष्ण

Nashik Road Accidents Bike Riders Killed: जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन भीषण दुर्घटनाओं में तीन मोटरसाइकिल सवारों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस संबंध में मालेगाव तालुका, पेठ और दिंडोरी पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज किए गए हैं।

पहला और दुसरा हादसा

जिले में सोमवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। पहला हादसा मालेगांव तहसील के वाके शिवार में हुआ, जहां पाटणे निवासी गौरव दिलीप खैरनार (32) की तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल गौरव को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दूसरा हादसा वलसाड-नासिक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। पेठ से कुंभाले की ओर जा रहे राजेंद्र प्रभाकर दलवी (28) की बाइक को गुजरात पासिंग के एक तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पेठ पुलिस ने आरोपी चालक विक्रमसिंह रहेवर (साबरकांठा, गुजरात) के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है।

तीसरा हादसा

दिंडोरी रोड पर तलेगांव शिवार में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दिलीप रामदास भोये की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी रंजना भोये गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों नासिक से दिंडोरी की ओर बाइक से जा रहे थे, तभी रॉन्ग साइड से आए एक तेज रफ्तार टेम्पो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रंजना को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद टेम्पो चालक वाहन सहित फरार हो गया। दिंडोरी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?

INDIA ब्लॉक से ठाकरे गुट ने क्यों बनाई दूरी? राष्ट्रपति से मुलाकात में नहीं होंगे शामिल, CM फडणवीस ने कसा तंज

मुंबई से दिल्ली जाने का प्लान है? 10 अक्टूबर को 5 ट्रेनें रद्द और 2 राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चलेंगी