प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

नासिक में हैरान करने वाली ऑनलाइन ठगी, बिना आवेदन के लोन और ट्रांजेक्शन, साइबर फ्रॉड का नया तरीका

Nashik Online Fraud: नासिक के पाथर्डी फाटा इलाके में एक युवक के साथ ऑनलाइन ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जालसाजों ने क्रेडिट कार्ड लिमिट खर्च कर 2.14 लाख का लोन भी निकाल लिया।

अंकिता पटेल

Pathardi Phata Cybercrime News: नासिक शहर के पाथर्डी फाटा इलाके में रहने वाले एक युवक के साथ ऑनलाइन ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जालसाजों ने युवक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर न केवल उसकी पूरी लिमिट खर्च कर दी, बल्कि उसके नाम पर 2 लाख 14 हजार रुपये का - भारी-भरकम लोन भी निकाल लिया।

पीड़ित युवक ने न तो किसी लोन के लिए आवेदन किया था और न ही - कोई खरीदारी की थी, फिर भी उसके - खाते से पैसे कटने के मैसेज आने लगे। कड़वे नगर निवासी आलोक कुमार यादव (29) के पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है, जिसकी लिमिट 67 हजार रुपये है। उनकी सैलरी भी इसी बैंक के सेविंग अकाउंट में आती है।

घटना वाले दिन उनके मोबाइल पर अचानक मैसेज आया कि अकाउंट से 40 हजार रुपये निकल गए हैं। जब उन्होंने फोन पे (PhonePe) ऐप के जरिए अपना बैंक बैलेंस चेक किया, तो वह दंग रह गए। उनके खाते में, जिसमें महज 1 हजार रुपये होने चाहिए थे, वहां 53 हजार 799 रुपये दिख रहे थे।

हेल्पलाइन 1930 पर मिली चौंकाने वाली जानकारी

संदेह होने पर यादव ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क किया, वहां से उन्हें पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड पर 2 लाख रुपये का 'इंस्टा जंबो पर्सनल लोन' लिया गया है।

साथ ही, उनके क्रेडिट कार्ड की 67 हजार रुपये की पूरी लिमिट भी इस्तेमाल की जा चुकी है। ठगों ने बड़ी चतुराई से लोन की रकम बैंक खाते में ट्रांसफर की और फिर उसे निकालने की कोशिश की।

दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी!

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

कांग्रेस का चलो दिल्ली कार्यक्रम टला, 26 नवंबर के लिए नया प्लान; अब क्या करने जा रहे राहुल गांधी?

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO