नाशिक महानगरपालिका (सौ. सोशल मीडिया ) 
नासिक

नाशिक में स्मार्ट सिटी कार्यों की समीक्षा, महापौर हिमगौरी आहेर-आडके ने प्रशासन को दिए अहम निर्देश

Nashik Municipal Corporation की महासभा में शहर की सड़क सुरक्षा, जल आपूर्ति और बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा हुई। महापौर हिमगौरी आहेर-आडके ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं।

अपूर्वा नायक

Nashik Municipal Meeting Focus: नाशिक मनपा की महासभा शुक्रवार 6 मार्च को संपन्न हुई। इस बैठक में महापौर हिमगौरी आहेर-आडके ने शहर की विभिन्न समस्याओं पर प्रशासन को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करने और जल आपूर्ति को सुचारू बनाने पर जोर दिया। महापौर ने स्पष्ट किया कि शहर में चल रहे सभी विकास कार्यों के दौरान ठेकेदारों के लिए सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने प्रशासन को इस संबंध में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

सड़क विकास के लिए भूमि देने वाले नागरिकों को टीडीआर के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे, भूमिगत गटर व्यवस्था और सड़कों के विकास का विस्तृत खाका पेश करने के निर्देश दिए गए ताकि शहर वास्तविक रूप में 'स्मार्ट' बन सके।

महासभा के प्रमुख निर्णय

सड़क सुरक्षाः ठेकेदारों के लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन अनिवार्य वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट: सातपुर संभाग क्रमांक 9 के प्लांट पर सुरक्षा गार्डों की तत्काल तैनाती। प्रशासनिक सुधारः एलएसजीडी के माध्यम से प्रशिक्षित वॉलमैन की मानदेय पर नई नियुक्तियां। कनेक्टिविटीः नई टंकियों का वितरण नेटवर्क से तत्काल जुड़ाव सुनिश्चित करना।

जनता को सीधे लाभ मिले

प्राथमिक नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना नगर निगम की जिम्मेदारी है। स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट्स केवल दिखावा नहीं होने चाहिए, बल्कि उनसे जनता को सीधा लाभ मिलना चाहिए, जल आपूर्ति और सड़क सुरक्षा के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे बुनियादी ढांचे के कार्यों में तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। - हिमगौरी आहेर-आडके, महापौर, नाशिक

पानी की समस्या का समाधान

पेयजल की समस्या पर चर्चा करते हुए महापौर ने जल आपूर्ति विभाग को अलर्ट मोड पर रहने को कहा कि आवश्यकतानुसार शनिवार और रविवार की भी पानी के टैंकरों की सेवा जारी रहेगी। नवनिर्मित पानी की टंकियों को तत्काल मुख्य वितरण प्रणाली से जोड़ने के आदेश दिए गए। जल आपूर्ति विभाग के वॉलमैन का प्रशिक्षित होना आवश्यक है। पार्षदों और जनता के समन्वय के लिए वॉलमैन के मोबाइल नंबर वार्ड पार्षदों को उपलब्ध कराए जाएंगे। चेहडी पंपिंग स्टेशन को साल भर क्रियाशील रखने के लिए विशेष योजना तैयार की जाएगी।

Weather Alert: आज UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 Kmph तक चलेंगी तेज हवाएं

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video