Strong Room Securit:नाशिक मनपा चुनाव (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नासिक

स्ट्रॉन्ग रूम पर कड़ा सुरक्षा पहरा, मनपा मतदान से पहले त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

Strong Room Security: नाशिक मनपा चुनाव से पहले मतदान सामग्री की सुरक्षा के लिए स्ट्रॉन्ग रूम पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, जिसमें पुलिस, SRPF और गुप्तचर विभाग की तैनाती की गई है।

आंचल लोखंडे

Nashik Municipal Election: कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली नगर निगम चुनाव प्रक्रिया के तहत आठ दिनों बाद मतदान संपन्न होगा। इस पृष्ठभूमि में मतदान सामग्री की सुरक्षा के लिए सभी ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ के बाहर कड़ा सशस्त्र बंदोबस्त तैनात किया जा रहा है। आगामी सप्ताह में मतदान सामग्री के वितरण और संग्रह की प्रक्रिया शुरू होगी, जो मतगणना पूर्ण होने तक जारी रहेगी।

‘स्ट्रॉन्ग रूम’ की सुरक्षा के लिए सहायक आयुक्त स्तर के समन्वय अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। वर्तमान में पुलिस थाना स्तर पर सशस्त्र सुरक्षा तैनात है, जबकि 14 जनवरी से दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। वहीं, 15 जनवरी की शाम से सभी ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ के बाहर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। इसमें स्थानीय पुलिस, राज्य रिजर्व पुलिस बल, गुप्तचर विभाग तथा अपराध शाखा का अतिरिक्त बंदोबस्त शामिल रहेगा। इसके अलावा उम्मीदवारों के कार्यकर्ताओं और राजनीतिक पदाधिकारियों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है। सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा के लिए आयुक्तालय स्तर पर आकस्मिक निरीक्षण किए जा रहे हैं।

नियमित गश्त

पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक के निर्देशानुसार विशेष शाखा के उपायुक्त किरणकुमार चव्हाण और सहायक आयुक्त संदीप मिटके द्वारा सुरक्षा योजना तैयार की गई है। परिमंडल एक की उपायुक्त मोनिका राऊत तथा परिमंडल दो के उपायुक्त किशोर काळे की टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ के बाहर नियमित गश्त कर रही हैं। यातायात प्रबंधन के लिए सहायक आयुक्त अद्विता शिंदे के नेतृत्व में विशेष टीमें भी तैनात की गई हैं।

यातायात मार्गों में बदलाव

मतदान सामग्री के वितरण और संग्रह के लिए ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ का उपयोग किया जाएगा। सशस्त्र सुरक्षा के बीच यह सामग्री मतदान केंद्रों तक पहुंचाई जाएगी। यह प्रक्रिया 14 जनवरी की देर शाम तक जारी रहेगी। वहीं 15 जनवरी को मतदान समाप्त होने के बाद सामग्री पुनः ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ में लाई जाएगी। इस दौरान संबंधित ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ की ओर जाने वाले मार्गों पर दोनों दिशाओं से यातायात बंद रखा जाएगा। इस संबंध में शीघ्र अधिसूचना जारी की जाएगी।

‘स्ट्रॉन्ग रूम’ एवं मतगणना केंद्र

  • दादासाहेब गायकवाड सभागार, भाभानगर
  • विभागीय क्रीड़ा संकुल, पंचवटी
  • प्रबोधनकार ठाकरे सभागार, अंबड
  • अटल दिव्यांग भवन, मुंबई नाका
  • सातपुर क्लब हाउस, सातपुर
  • छत्रपति संभाजी महाराज स्टेडियम, अंबड
  • शासकीय तंत्रनिकेतन, सामनगांव रोड
  • नाशिक रोड विभागीय कार्यालय

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती: एक रैंक से टूटा था पायलट बनने का सपना, 74 साल की उम्र में पुणे के आसमान में किया पूरा

Punjab Bandh: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जगह चक्का जाम, फूंका भगवंत मान का पुतला

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट! पुलिस कमिश्नर ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, आगे की रणनीति पर मंथन

अवमानना नोटिस पर गृह सचिव गोविंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी, सरकार के फैसले की बताई वजह