Chitra Wagh: नासिक मनपा चुनाव (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नासिक

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य बाइक रैली, नासिक मनपा में भाजपा की सत्ता तय : चित्रा वाघ

Chitra Wagh: नासिक मनपा चुनाव में भाजपा की सत्ता तय बताते हुए विधायक चित्रा वाघ ने प्रभाग क्रमांक एक में प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य बाइक रैली को संबोधित किया।

आंचल लोखंडे

Nashik Municipal Election: भारतीय जनता पार्टी की महिला प्रदेशाध्यक्ष और विधायक चित्रा वाघ ने दावा किया है कि प्रभाग क्रमांक एक के सभी भाजपा उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे और नासिक महानगरपालिका में भाजपा की सत्ता आना तय है। शुक्रवार (9 जनवरी) को प्रभाग क्रमांक एक के चारों अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित भव्य बाइक रैली के दौरान उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया।

भव्य बाइक रैली की शुरुआत आरटीओ कॉर्नर से हुई। इसके बाद रैली ओंकार बंगला, ए.टी. पवार आश्रमशाला, केतकी सोसाइटी, वडाचे झाड, म्हसरुल चौफुली, सब्जी मंडी, जिजामाता चौक, बालाजी चौक, ममता स्वीट्स और राजमाता मंगल कार्यालय होते हुए मध्यवर्ती चुनाव कार्यालय पर संपन्न हुई। रैली के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा के झंडे हाथों में लेकर नारेबाजी करते नजर आए।

प्रमुख उपस्थिति

इस अवसर पर प्रभाग क्रमांक एक के प्रत्याशी रूपाली स्वप्निल ननावरे, रंजना पोपटराव भानसी, दीपाली गणेश गीते और अरुण बाबूराव पवार उपस्थित थे। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक जाधव, विलास हटकर, वंदना भोसले, शीतल कासलीवाल, रोहिणी दलवी, सविता गावित, सतीश वावीकर, मनोज बाग, आर.डी. कुलकर्णी, सीताराम पवार और श्याम धनगर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्यापक जनसमर्थन मिल रहा

पत्रकारों से बातचीत करते हुए चित्रा वाघ ने कहा कि जनता का उत्साह भाजपा के पक्ष में साफ दिखाई दे रहा है और विकास के मुद्दों पर पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। नासिक में कैंपेन के दौरान मैंने नासिक म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव की प्रमुख और विधायक देवयानी ताई फरांडे के निवास पर एक गुडविल विज़िट की। इस मुलाकात में विकास, संगठनात्मक मजबूती और आगामी म्युनिसिपल चुनावों जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर गहन और सकारात्मक चर्चा हुई।

इसके साथ ही मुझे वरिष्ठ भाजपा नेता फरांडे सर से मिलने तथा उनके मार्गदर्शन और अनुभवों को सुनने का अवसर भी मिला। कार्यकर्ताओं के प्रति उनके विचार और स्नेह वास्तव में प्रेरणादायी हैं। इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस बैठक के माध्यम से नासिक में संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनता तक विकास का विश्वास पहुँचाने का संकल्प और सशक्त हुआ।

पंजाब में रेट कार्ड पर IAS-IPS का ट्रांसफर, BJP का बड़ा हमला, मांगा भगवंत मान का इस्तीफा

रोनाल्डो की बहन पहुंचीं केरलम, सीएम से हुई मुलाकात; फैंस के लिए दे गईं खास वादा

इस्तीफा देने से पहले राहुल गांधी से मिली थी दिव्या मित्तल, भाजपा प्रवक्ता ने बताई IAS की सच्चाई, मचा बवाल

आरक्षण से लेकर मदरसों पर कार्रवाई तक, ओपी राजभर ने आखिर क्यों लिया मांझी का पक्ष और चिराग पर कसा तंज?

जम्मू-कश्मीर में BJP प्रदर्शन के दौरान बवाल, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प; लाठीचार्ज से मचा हड़कंप