Nashik Municipal Nomination Dispute ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

नासिक मनपा में 2 सीटों पर कांग्रेस-ठाकरे गुट आमने-सामने, स्वीकृत पार्षदों पर गठबंधन में बढ़ा तनाव

Municipal Nomination Dispute: नासिक मनपा में 2 स्वीकृत पार्षद सीटों पर कांग्रेस व शिवसेना (UBT) में खींचतान तेज है। संख्या बल ठाकरे गुट के पास है, पर कांग्रेस गठबंधन के तहत 1 सीट की मांग कर रही है।

अंकिता पटेल

Nashik Municipal Corporation: नासिक महानगरपालिका में स्वीकृत पार्षदों की नियुक्ति को लेकर मित्र दलों के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। रिक्त 2 सीटों के लिए कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के बीच जोरदार खींचतान शुरू होने को जानकारी सामने आ रही है।

वर्तमान में मनपा में ठाकरे सेना के पास 15 पार्षद हैं, जबकि कांग्रेस के पास केवल 3 पार्षद हैं। संख्या बल के हिसाब से पलड़ा ठाकरे गुट का भारी है, लेकिन कांग्रेस का तर्क है कि गठबंधन में होने के नाते एक सीट पर उनका हक बनता है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तक पहुँचाया है और जल्द ही इस पर निर्णय होने की उम्मीद जताई जा रही है।

संगठन को मजबूती देने पर जोर

शहर अध्यक्ष आकाश छाजेड ने बताया कि चूंकि नगर निगम में दोनों दल साथ हैं, इसलिए कांग्रेस की भूमिका एक सीट पाने की है। कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के बजाय संगठन को मजबूती देने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्वीकृत पार्षद पद देने पर विचार किया जा रहा है।

पार्टीवार स्थिति

शिवसेना (ठाकरे गुट): 15 पार्षद (शक्तिशाली दावेदार)।

कांग्रेसः 03 पार्षद (एक सीट की मांग)।

कुल रिक्त सीटेंः 02 (स्वीकृत पार्षद पद)।

अन्य समीकरणः मनसे और शिंदे गुट की बढ़ती भागीदारी ने चुनौती बढ़ाई।

गठबंधन की साख दांव पर

नासिक मनपा का चुनाव कांग्रेस, राकांपा (शरद पवार गुट) और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने मिलकर लड़ा था। अब नियुक्तियों के समय कांग्रेस का अड़ियल रुख ठाकरे गुट के लिए सिरदर्द बन गया है।

संभावना जताई जा रही है कि अगले 2 से 3 दिनों में कांग्रेस अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर देगी, जिससे यह विवाद और बढ़ सकता है।

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?