नासिक, मोतीवाला मेडिकल कॉलेज, छात्र उत्पात,सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो) 
नासिक

कॉलेज से निकाला तो खो बैठा आपा! नासिक के मोतीवाला होम्योपैथिक कॉलेज पहुंचा छात्र और लोहे की रॉड से मचाया गदर

Medical College Attack: नासिक के मोतीवाला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में निष्कासन से नाराज छात्र ने तोड़फोड़ कर सुरक्षा केबिन, रिसेप्शन और निदेशक की कार को नुकसान पहुंचाया।

अंकिता पटेल

Nashik Expelled Student Vandalism Case: कॉलेज से निष्कासित किए जाने की कार्रवाई से नाराज एक छात्र ने नासिक के गंगापुर स्थित मोतीवाला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। आरोपी ने कॉलेज परिसर में कई स्थानों पर नुकसान पहुंचाया, जिसमें सुरक्षा केबिन, रिसेप्शन, निदेशक के कक्ष के शीशे और कॉलेज निदेशक की लग्जरी मर्सिडीज कार भी शामिल है।

घटना के बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। शिकायत मिलने पर गंगापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपी छात्र को नोटिस जारी किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान प्रणव धर्मदास वाघ के रूप में हुई है।

वह इसी कॉलेज का छात्र था, लेकिन लगातार अनुशासनहीनता और नियमों के उल्लंघन के आरोपों के चलते कॉलेज प्रबंधन ने उसे निष्कासित कर दिया था। बताया जा रहा है कि इसी कार्रवाई से वह लंबे समय से नाराज था और बदला लेने की नीयत से कॉलेज पहुंचा।

कॉलेज में घुसकर नामपट्ट, रिसेप्शन और मर्सिडीज में की तोड़फोड़

प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना रात के समय हुई। आरोपी कॉलेज परिसर में दाखिल हुआ और सबसे पहले मुख्य प्रवेश द्वार पर लगे नामपट्ट (बोर्ड) पर पत्थर फेंककर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद उसने लोहे की रॉड से सुरक्षा केबिन के शीशे तोड़ दिए।

यहीं नहीं, वह कॉलेज के रिसेप्शन क्षेत्र तक पहुंच गया और वहां भी तोड़फोड़ की। आरोपी ने निदेशक कक्ष के बाहर और अंदर लगे कांच भी तोड़ दिए, जिससे कार्यालय को काफी नुकसान पहुंचा।

आरोपी ने कॉलेज के निदेशक डॉ. फराज मोतीवाला की परिसर में खड़ी मर्सिडीज कार को भी निशाना बनाया। लोहे की रॉड और पत्थरों से कार पर हमला कर उसके शीशे और अन्य हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद कॉलेज के सुरक्षा कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

कॉलेज में तोड़फोड़ के बाद सुरक्षा व्यवस्था होगी और सख्त

कॉलेज के निदेशक डॉ. फराज मोतीवाला की शिकायत के आधार पर गंगापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त संपत्ति का पंचनामा किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जब्त कर ली है। जांच अधिकारी फुटेज के आधार पर पूरी घटना के क्रम और आरोपी की गतिविधियों की पड़ताल कर रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि घटना को उसने अकेले अंजाम दिया या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। यदि जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलते हैं तो उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने का निर्णय लिया है। संस्थान में अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू करने, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने और प्रवेश व्यवस्था को और सख्त बनाने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी