नासिक महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नासिक

दावों की खुली पोल, नासिक मनपा का मानसून टास्कफोर्स गायब, बारिश थमने के बाद भी आधे शहर में सफाई अधूरी

Monsoon Task Force Missing: नासिक में भारी बारिश के बाद मनपा की मानसून टास्कफोर्स निष्क्रिय हो गई। कई वार्डों में सफाई और जल निकासी अधूरी रही, पार्षदों को खुद मोर्चा संभालना पड़ा।

आलोक उमाकृष्ण

Nashik Monsoon Task Force Missing: मानसून से पहले नालों की सफाई, चेंबर मरम्मत और स्वच्छता अभियान का ढिंढोरा पीटने वाले मनपा के 'मानसून-पूर्व टास्कफोर्स' की कार्यप्रणाली महज कुछ ही वार्डों तक सिमट कर रह गई है।

बीते मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जब पूरे शहर को जलमग्न कर दिया, तो उसके बाद से बारिश की तरह यह टास्कफोर्स भी सड़कों से पूरी तरह गायब हो गया है। पिछले पांच दिनों से बिना किसी पूर्व सूचना के इस टास्कफोर्स का काम बंद है, जिसके चलते आधे शहर में स्वच्छता अभियान अधर में लटक गया है।

मानसून टास्कफोर्स की सक्रियता

शहर में जगह-जगह चल रहे विकास कार्यों, सड़कों पर बने गड्ढों, मिट्टी से भरे चेंबरों और जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए मनपा ने जुलाई की शुरुआत में सभी 6 मंडलों के लिए वार्डवार मानसून-पूर्व टास्कफोर्स का गठन किया था।

अतिरिक्त आयुक्त के नेतृत्व में बने इस फोर्स में शुरुआती दिनों में आयुक्त, महापौर, उपमहापौर, स्थायी समिति के सभापति और संबंधित वार्डों के पार्षदों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कुछ वार्डों में इसके जरिए बेहतर काम भी हुआ, जिससे नागरिकों को राहत मिली।लेकिन जैसे ही मंगलवार से बारिश का जोर बढ़ा, टास्कफोर्स की सक्रियता ठप हो गई।

बुधवार को मनपा अधिकारियों और कर्मचारियों के नदारद रहने पर कई पार्षदों ने खुद मोर्चा संभाला। कुछ ने श्रमदान से तो कुछ ने अपने निजी खर्च से जल निकासी और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया।

बारिश से हुए नुकसान के कारण दो दिन तक पूरी प्रशासनिक मशीनरी उसी में उलझी रही, लेकिन बारिश थमने के बाद भी टास्कफोर्स का काम दोबारा शुरू नहीं हो सका। हैरान करने वाली बात यह है कि टास्कफोर्स ने जिन इलाकों में काम का दावा किया था, वहीं बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला।

शनिवार से शुरू होना था दौरा

तय समय सारिणी के अनुसार, शनिवार 10 जुलाई से तीन दिनों के लिए पंचवटी, नासिक पूर्व, नासिक रोड, सिडको और सातपुर मंडलों के वार्ड संख्या- 4, 23, 21, 29 और 26 में यह अभियान शुरू होना था।

हालांकि, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इनमें से किसी भी वार्ड में टास्कफोर्स ने काम शुरू नहीं किया है। इससे साफ है कि इस अभियान को बीच में ही समेट दिया गया है।

प्रतिक्रिया

वार्ड पार्षद सरिता सोनवणे ने बताया कि हमें आश्वासन दिया गया था कि वार्ड नं.- 4 में टास्कफोर्स के माध्यम से मानसून-पूर्व कार्य किए जाएंगे। लेकिन जब भारी बारिश हुई, तब भी नासिक मनपा का कोई अधिकारी या कर्मचारी यहां नहीं भटका। वार्ड की समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां