Nashik Election Security:नासिक और मालेगांव महानगरपालिका चुनावों (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नासिक

नासिक-मालेगांव चुनाव: पुलिस मुस्तैद, अभेद्य सुरक्षा घेरा तैनात, आज से संवेदनशील इलाकों में रूट मार्च

Nashik Election Security: नासिक और मालेगांव महानगरपालिका चुनावों के लिए पुलिस ने अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था लागू की है, जिसमें रूट मार्च, सीसीटीवी निगरानी और भारी पुलिस बल की तैनाती शामिल है।

आंचल लोखंडे

Nashik Police Route March: नासिक और मालेगांव महानगरपालिका चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। सोमवार से प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी लाई जा रही है और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में रूट मार्च निकाले जाएंगे। मंगलवार, 13 जनवरी से पूरे शहर में कड़ा पुलिस बंदोबस्त तैनात कर दिया जाएगा।

विशेष रूप से संवेदनशील माने जाने वाले मालेगांव महानगरपालिका क्षेत्र के लिए ग्रामीण पुलिस बल ने व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है। नासिक पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक के निर्देशानुसार विशेष शाखा के उपायुक्त किरणकुमार चव्हाण और सहायक पुलिस आयुक्त संदीप मिटके ने सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत खाका तैयार किया है।

आधुनिक तकनीक और भारी पुलिस बल से होगी निगरानी

शहर के 14 पुलिस थानों के जांच दलों को मतदान केंद्रों, स्ट्रांग रूम और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सशस्त्र पुलिस टुकड़ियों के साथ तैनात किया गया है। साथ ही दोनों परिमंडलों में उपायुक्त मोनिका राउत और किशोर काले लगातार सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल के आदेश पर मालेगांव के अपर पुलिस अधीक्षक तेगबीर संधू और नासिक के अपर अधीक्षक आदित्य मिरखेलकर सुरक्षा की कमान संभाल रहे हैं।

चुनाव के दौरान नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) से सभी टीमों और मतदान केंद्रों पर तैनात अधिकारियों से ‘वायरलेस कॉल’ के माध्यम से लगातार संपर्क रखा जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस ट्रैकिंग और अन्य आधुनिक तकनीकों का व्यापक उपयोग किया जा रहा है।

सुरक्षा बलों का विवरण

नासिक शहर: पुलिस आयुक्त, 3 उपायुक्त, 7 सहायक आयुक्त और 3,000 स्थानीय पुलिस अधिकारी-कर्मचारी।

अतिरिक्त बल: 900 अतिरिक्त पुलिस कर्मी और 1,800 होमगार्ड।

मालेगांव: पुलिस अधीक्षक, 2 अपर अधीक्षक, उपविभागीय अधिकारी तथा 1,200 पुलिस कर्मी और होमगार्ड की टुकड़ियां।

विशेष बल: राज्य आरक्षित पुलिस बल (SRPF) की कंपनियां भी तैनात रहेंगी।

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन