प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया ) 
नासिक

नासिक में महायुति पर सस्पेंस, BJP की भूमिका अभी साफ नहीं; चुनाव लड़ने पर नहीं हुई चर्चा: गिरीश महाजन

Nashik Elections:  स्थानीय निकाय चुनावों में महायुति के साथ चुनाव लड़ने पर अभी संशय बना हुआ है। मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि इस पर कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है व अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री करेंगे।

अंकिता पटेल

Mahayuti Alliance Hindi News: नासिक आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में महायुति (भाजपा, शिवसेना-शिंदे गुट, राकांपा-अजीत पवार गुट) के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के मुद्दे पर फिलहाल संशय बना हुआ है। कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन ने भाजपा की भूमिका को सस्पेंस में रखते हुए कहा कि गठबंधन में चुनाव लड़ने पर अभी कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री ही आधिकारिक जानकारी दे पाएंगे।

मंत्री गिरीश महाजन ने गठबंधन की वर्तमान स्थिति और भविष्य की रणनीति पर महत्वपूर्ण बयान दिए। यदि महायुति में शामिल दलों को अपने दम (स्वबल) पर चुनाव लड़ना है, तो इसका अंतिम निर्णय वरिष्ठ नेता ही करेंगे।

नासिक में विशेष रूप से शिंदे गुट और अजीत पवार गुट मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि भाजपा ने अपनी अलग रणनीति अपनाई है। गौरतलब है कि मंत्री महाजन ने एक साल पहले जैसा संकेत दिया था, उसी के अनुरूप वर्तमान नगर परिषद और मनपा चुनावों में भाजपा अपने दम पर मैदान में है।

मंत्री ने महाविकास आघाड़ी पर किया तीखा प्रहार

अपनी नासिक यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए गिरीश महाजन ने महाविकास अघाड़ी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि अघाड़ी के तीनों दलों के बीच आपसी आरोप-प्रत्यारोप के कारण गठबंधन टूट चुका है।

महाजन के अनुसार, यह गठबंधन केवल अपने परिवारों को बचाने के लिए बनाया गया था, जो अब भविष्य में एक साथ नजर नहीं आएगा। मालेगांव में बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र दिए जाने के मामले पर महाजन ने कहा कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस स्वयं इस पर नजर रखे हुए हैं।

उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधि ही इन अवैध प्रवासियों को प्रमाण पत्र दिलाने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले की गहन जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। बीड़ में हुई हालिया घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जांच चल रही है और कानून अपना काम करेगा, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं