प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया ) 
नासिक

डिजिटल हेल्थ में नासिक नंबर वन, ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा में नासिक ने रचा देशभर में रिकॉर्ड

Rural Healthcare: स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण में नासिक ने देशभर में 1 स्थान हासिल किया है। भारत सरकार की ई-संजीवनी ओपीडी टेलीमेडिसिन सेवा के माध्यम से नागरिकों ने डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श लिया।

अंकिता पटेल

Digital Health Initiative: नासिक स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण मैं नासिक जिले ने पूरे देश में अपना परचम लहराया है। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय और सी-डैक द्वारा संचालित ई-संजीवनी ओपीडी' टेलीमेडिसिन सेवा के मामले में नासिक देश में अव्वल रहा है।

दिसंबर माह में जिले के रिकॉर्ड 1,818 नागरिकों ने इस प्रणाली माध्यम से A OPD स्वस्थ भारत विशेषज्ञों से चिकित्सा परामर्श लिया है, जो देश के किसी भी जिले द्वारा दर्ज की गई सर्वाधिक संख्या है। ई-संजीवनी एक निःशुल्क, सुरक्षित और विश्वसनीय डिजिटल स्वास्थ्य सेवा है, जो ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो रही है।

इसके जरिए नागरिक घर बैठे वीडियो या ऑडियो कॉल से डॉक्टरों से बात कर सकते हैं, जिससे यात्रा खर्च और समय की बचत होती है। अस्पतालों में ओपीडी की लाइनों में लगने वाली अनावश्यक भीड़ इस सेवा के कारण कम हुई है। दुर्गम क्षेत्रों के मरीजों को होती है। अस्पतालों में ओपीडी की लाइनों में लगने वाली अनावश्यक भीड़ इस सेवा के कारण कम हुई है। दुर्गम क्षेत्रों के मरीजों को भी बड़े शहरों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय आसानी से मिल रही है।

'आशा' का जमीनी संघर्ष

जिले की इस बड़ी उपलब्धि के पीछे आशा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही है। उन्होंने घर-घर जाकर नागरिकों को न केवल जागरूक किया, बल्कि उन्हें पंजीकरण और टोकन प्राप्त करने की प्रक्रिया भी सिखाई। इसी जमीनी प्रयास के कारण डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है और नासिक रिकॉर्ड बनाने में सफल रहा। इस सेवा की सबसे बड़ी खासियत इसका सुरक्षित डिजिटल सिस्टम है।

आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट के जरिए मरीजों का मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है। परामर्श के तुरंत बाद डॉक्टर द्वारा दिया गया पर्चा (प्रिरर्सक्रिप्शन) सीधे डाउनलोड किया जा सकता है, जो हर जगह मान्य है।

जम्मू-कश्मीर में BJP प्रदर्शन के दौरान बवाल, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प; लाठीचार्ज से मचा हड़कंप

MS Dhoni के 100 करोड़ मानहानि केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने स्वीकार की संपत कुमार की ये 3 मांगें

नेपाल में बाढ़ से 1000 से अधिक मौतें, भारत से मदद जारी, जानिए 5वें विमान से क्या-क्या भेजा गया

हरियाणा: हथनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहे 5 जवान, 2 कमांडो लापता

सिंबल और नाम की लड़ाई पर होगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के अधिकार पर सुनवाई, दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे