प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

नासिक में सड़क हादसा: टैंकर की टक्कर से युवक की मौत, नागरिकों का उग्र प्रदर्शन, ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल

Nashik Road Accident: नासिक के कुसुंबा रोड पर टैंकर की टक्कर से युवक की मौत के बाद नागरिकों ने रास्ता रोको आंदोलन किया। भारी वाहनों पर रोक और सुरक्षित ट्रैफिक व्यवस्था की मांग उठी।

अंकिता पटेल

Nashik Traffic Protest Heavy Vehicle ban: नासिक शहर के कुसुंबा रोड पर सोमवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 19 वर्षीय अली खान आसिफ खान (निवासौ रमजानपुर) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

इस घटना से गुस्साए स्थानीय नागरिकों और परिजनों ने मंगलवार (17 फरवरी) को कुसुंबा रोड पर जोरदार प्रदर्शन के साथ 'रास्ता रोको' आंदोलन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि रिहायशी इलाकों से गुजरने वाले भारी वाहनों पर तत्काल रोक लगाई जाए, अली खान की मौत ने क्षेत्र के ट्रैफिक प्रबंधन की पोल खोल दी है।

सोमवार को एक तेज रफ्तार टैंकर ने अली की बाइक को जोरदार टक्कर मारी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में नागरिक सड़कों पर उतर आए और नारेबाजी शुरू कर दी। आंदोलन के कारण कुसुंबा रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

पुलिस अधिकारी का 'विस्फोटक' कबूलनामा

आदोलन की गंभीरता को देखते हुए यातायात शाखा के पुलिस निरीक्षक मौके पर पहुँचे, जब प्रदर्शनकारियों ने उनसे पूछा कि भारी वाहनों को शहर के भीतर आने की अनुमति क्यों दी जाती है, तो अधिकारी ने चौकाने वाला खुलासा किया।

उन्होंने कहा कि शहर के भीतर भारी वाहनों को प्रवेश देने के लिए पुलिस विभाग पर अक्सर ऊपर से यानी 'राजनीतिक दबाव' आता है। पुलिस अधिकारी के इस बयान ने प्रशासन और राजनेताओं के बीच के गठजोड़ पर सवाल खड़े कर दिए है।

अवमानना नोटिस पर गृह सचिव गोविंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी, सरकार के फैसले की बताई वजह

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान