Nida Khan Mastermind Nashik IT Case 
नासिक

Nashik IT Case की 'मास्टरमाइंड' निदा खान फरार; मोबाइल बंद और इंस्टाग्राम डिलीट कर पुलिस को दे रही चकमा

Nashik IT Case Update: धर्म परिवर्तन की मास्टरमाइंड निदा खान फरार। पुलिस को शक है कि वह मुंबई या नासिक के किसी घनी आबादी वाले इलाके में छिपी है। जल्द होगी गिरफ्तार।

अनिल सिंह

Nida Khan Mastermind Nashik IT Case: नासिक की एक बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी में हिंदू महिला कर्मचारियों के यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन के सनसनीखेज मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आया है। इस पूरे काले खेल की 'मुख्य साजिशकर्ता' के रूप में एक महिला, निदा खान, का नाम सामने आया है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद से ही निदा फरार है और उसने अपने तकनीकी निशान मिटाने के लिए मोबाइल फोन बंद कर अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया है।

विशेष जांच दल (SIT) को संदेह है कि निदा खान राज्य के किसी घनी आबादी वाले इलाके में अपनी पहचान छिपाकर रह रही है।

ब्रेनवॉशिंग और साजिश का तरीका

पुलिस जांच में यह बात निकलकर आई है कि निदा खान ही वह कड़ी थी जो कंपनी में काम करने वाली हिंदू लड़कियों से दोस्ती करती थी और धीरे-धीरे उनका ब्रेनवॉश करना शुरू करती थी। वह उन्हें अपने धर्म की रीति-रिवाजों और अन्य जानकारियों के झांसे में लेकर अन्य आरोपियों के लिए रास्ता तैयार करती थी। निदा की मदद से ही मुख्य आरोपियों ने कंपनी की महिला कर्मचारियों को अपना निशाना बनाया।

मुंबई कनेक्शन और फरारी

मूल रूप से नासिक की रहने वाली निदा खान कुछ महीने पहले ही मुंबई स्थानांतरित हुई थी। जैसे ही पुलिस ने कंपनी पर शिकंजा कसना शुरू किया और संदिग्धों की गिरफ्तारियां बढ़ीं, निदा ने सतर्क होते हुए अपना ठिकाना बदल लिया। वर्तमान में वह नासिक और मुंबई, दोनों ही जगहों से गायब है। नासिक पुलिस की कई टीमें तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी हैं।

अदालती कार्रवाई और वर्तमान स्थिति

यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन के इस मामले में अब तक 8 महिलाओं और एक पुरुष की शिकायत पर कुल 9 एफआईआर (FIR) दर्ज की गई हैं। मामले में शामिल छह मुख्य संदिग्ध, निश शेख, आसिफ अंसारी, शफी शेख, रजा मेमन, तौसीफ अत्तार और शाहरुख कुरैशी वर्तमान में नासिक केंद्रीय जेल में बंद हैं। उन्हें आज पुनः अदालत में पेश किया जाएगा, जहाँ पुलिस उनकी और कस्टडी की मांग करेगी। वहीं, कंपनी की महिला मानव संसाधन (HR) प्रमुख अश्विनी चैनानी पहले से ही पुलिस हिरासत में हैं, जिनसे पूछताछ जारी है।

एसआईटी का मानना है कि निदा खान की गिरफ्तारी के बाद इस संगठित धर्मांतरण रैकेट के पीछे के बड़े चेहरों और फंडिंग के स्रोतों का खुलासा हो सकेगा।

7.8% नहीं 2.6% है GDP ग्रोथ, आंकड़ों में हेरफेर कर झूठ परोस रही मोदी सरकार? जानें क्यों मचा है सियासी बवाल

Ram Mandir Trust Decisions: पहले CEO जितेंद्र मिश्रा, गोविंद गिरी महासचिव, राम मंदिर में किसे क्या जिम्मेदारी?

भावनगर पारा यार्ड रिमॉडलिंग को रेलवे की मंजूरी; ₹125 करोड़ से होगा अपग्रेड, जानें प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं

Kal Ka Mausam : यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी... नितिन गडकरी का बदलेगा मंत्रालय! महाराष्ट्र से किसे मिलेगी जगह?