नासिक जिले में बारिश का कहर, गोदाघाट पर बाढ़, मंदिरों में पानी घुसा 
नासिक

नासिक जिले में बारिश का कहर, गोदाघाट पर बाढ़, मंदिरों में पानी घुसा

Temples Submerged: नासिक जिले में मूसलधार बारिश से गोदाघाट पर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। कई मंदिर जलमग्न हुए, जबकि ग्रामीण इलाकों में फसलों और संपत्ति को भारी नुकसान हुआ।

अर्पित शुक्ला

Nashik News: शहर समेत जिले में रातभर से मूसलधार बारिश हो रही है। इसके कारण जगह-जगह पानी भर गया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में खेती को भारी नुकसान पहुंचा है। कई गांवों का संपर्क भी तूट गया है।

गंगापुर धरण से पानी छोड़े जाने के चलते गोदाघाट पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। गोदाघाट पर स्थित सभी मंदिर जलमग्न हो गए हैं। यहां प्रसिद्ध दुतोंड्या मारुति की प्रतिमा के गले तक पानी पहुंच गया है।

चूंकि बारिश का जोर अब भी कायम है, इसके चलते गंगापुर बांध से पानी का बहाव और बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। इस बीच, येओला, नंदगाँव, मनमाड, त्र्यंबकेश्वर, इगतपुरी और अन्य तालुकाओं में भारी बारिश हो रही है।

येवला के विंचूर चौफुली इलाके में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर शॉपिंग सेंटर में पानी घुस गया, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। बाल्हेगांव में एक पोल्ट्री फार्म की दीवार गिरने से लगभग 800 मुर्गियाँ मर गईं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज