अशोक खरात (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नासिक

नासिक के ढोंगी बाबा Ashok Kharat पर ED की सर्जिकल स्ट्राइक, करोड़ों के बेनामी सौदों का खुलासा

ढोंगी बाबा Ashok Kharat के घर ED और आयकर विभाग की छापेमारी में करोड़ों के बेनामी लेनदेन और फर्जी संपत्ति सौदों का खुलासा हुआ है, जिससे मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप सामने आए हैं।

अपूर्वा नायक

ED Action On Ashok Kharat: नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग द्वारा खरात के घर पर की गई छापेमारी में करोड़ों रुपये के बेनामी लेनदेन के सबूत मिले हैं।

जांच में सामने आया है कि फर्जीवाड़ा और वसूली से कमाए गए पैसे को जमीनों में निवेश कर Ashok Kharat ने एक बड़ा आर्थिक नेटवर्क खड़ा किया था। जांच के दौरान सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि खरात के घर से संपत्तियों से जुड़े 'कच्चे रिकॉर्ड' वाले दस्तावेज मिले हैं।

सिर्फ 500 रुपये के स्टाम्प पेपर पर हुए सौदे

आरोप है कि अशोक खरात पर सरकारी रजिस्ट्रेशन के बिना केवल 500 रुपये के स्टाम्प पेपर पर संपत्तियों के सौदे किए गए और इस तरह कई जमीनें अपने कब्जे में ली गईं। कर चोरी और काले धन को सफेद करने के लिए संपत्तियों की आधिकारिक रजिस्ट्री नहीं की गई, बल्कि केवल कच्ची रसीदों के आधार पर लेनदेन चलाया जा रहा था। मामले की जांच जारी है।

Ashok Kharat पर 10 करोड़ रुपए की संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग का शक

छापेमारी में जांच एजेंसियों ने 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। शेल कंपनियों के इस्तेमाल से मनी लॉन्ड्रिंग किए जाने का भी शक है, जिनके जरिए पैसों के लेनदेन को घुमाया गया। अब जांच एजेंसियों ने अशोक खरात के खिलाफ अपना शिकंजा और कस दिया है। शेल कंपनियों, फर्जी लेनदेन और अघोषित आय से जुड़े मामलों की जांच की जा रही है, साथ ही बैंक खातों, सीडीआर और आयकर रिटर्न की भी छानबीन हो रही है। इससे आगे और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट