62 एकड़ जमीन की फाइलें गायब ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

नासिक: गोपनीय रखने की कोशिश नाकाम, 62 एकड़ जमीन की फाइलें गायब, राजस्व विभाग में हड़कंप

Nashik Land Case: नासिक में 62 एकड़ की करोड़ों की जमीन से जुड़ी अहम फाइलें गायब होने से हड़कंप मच गया। सरकारवाड़ा पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई।

अंकिता पटेल

Nashik Revenue Department: नासिक त्र्यंबक रोड स्थित पुलिस अकादमी के सामने हजारों करोड़ रुपये मूल्य की 62 एकड़ जमीन से संबंधित संचिकाएं और महत्वपूर्ण दस्तावेजों वाली फाइलें गायब होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

इस प्रकरण में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सरकारवाड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मचा है और पूरे तंत्र ने इस जानकारी को गोपनीय रखने का प्रयास किया, जो अब सार्वजनिक हो चुका है।

बेशकीमती जमीन और कानूनी विवाद

नासिक तहसील कार्यालय के सहायक राजस्व अधिकारी स्वप्निल अहिरे की शिकायत पर सरकारवाड़ा पुलिस ने धारा 305 (ई) के तहत मामला दर्ज किया है।  यह मामला नासिक शिवार के सर्वे नंबर 750, 751 और 755 की कुल 62 एकड़ जमीन से जुड़ा है। इस जमीन पर शहर के एक नामी बिल्डर को हाउसिंग सोसायटी ने दावा किया था, जिसे उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था। इसके बाद यह जमीन राजस्व विभाग के कब्जे में आ गई थी।

आरटीआई से खुला फाइलों का राज

यह जमीन दिगंबर त्रिलोकचंद अहिरवार और उनके भाइयों के पास 'कुळ कब्जा वहिवाट' के रूप में थी। अहिरवार परिवार ने जब तहसीलदार कार्यालय से इन मामलों की संचिकाएं और कब्जा रसीदें मांगी, तो प्रशासन ने फाइलों के उपलब्ध न होने की बात कही। सूचना का अधिकार के तहत भी जब फाइलें नहीं मिलों, तब जाकर यह स्पष्ट हुआ कि महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब कर दिए गए हैं। इसी आधार पर अब पुलिस जांच शुरू की गई है।

जिलाधिकारी कार्यालय या चोरों का अड्डा ?

प्रशासनिक मुख्यालय में सुरक्षा को लेकर नागरिको में भारी आक्रोश है। कुछ दिन पहले ही परिसर से रेत तस्करी में जब्त किया गया एक ट्रक चोरी हो गया था और अब जमीन की फाइले गायच होने से हड़कंप मचा है।

चर्चा है कि इस जमीन घोटाले में किसी बड़े सिंडिकेट का हाथ हो सकता है, जिसने अपनी गर्दन बचाने के लिए रिकॉर्ड रूम से सबूत ही मिटा दिए।

गायब फाइलों का विवरण

जमीन का क्षेत्रफल 62 एकड़, सर्वे नंबर: 750, 751 और 755 (नासिक शिवार), प्रस्ताव क्रमांक 51/15 से 65/15 तक की 6 फाइलें। पुलिस थानाः भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा 305 (ई)

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया