नासिक द्वारका चौक अंडरपास (फोटो नवभारत) 
नासिक

नासिक के द्वारका चौक पर जल्द चलेंगे वाहन, दोनों सर्विस रोड यातायात के लिए खोलने में आ रही हैं बाधाएं

MSIDC Road Project: नासिक के द्वारका चौक अंडरपास का मुख्य कार्य अगस्त तक पूरा होने की उम्मीद है। तकनीकी बाधाओं के कारण सर्विस रोड में देरी है, लेकिन जल्द यातायात शुरू होगा।

आलोक उमाकृष्ण

MSIDC Road Project Nashik Dwarka Chowk Underpass: नासिक शहर की सबसे व्यस्त द्वारका सर्कल अंडरपास परियोजना का कार्य अब तेज गति से चल रहा है और अगस्त तक द्वारका चौक पूरी तरह से यातायात के लिए खुलने की संभावना है। परियोजना के एक हिस्से में फ्लाईओवर का काम पूरा होने से वाहन चालकों को कुछ राहत मिली है।

शेष स्लैब का निर्माण अगस्त में पूरा होने की उम्मीद है। हालांकि दोनों ओर के सर्विस रोड यातायात के लिए खोलने की योजना है, लेकिन कुछ तकनीकी बाधाओं के कारण इसमें विलंब हो रहा है। महाराष्ट्र राज्य पायाभूत विकास महामंडल के अनुसार, इन समस्याओं का समाधान कर जल्द ही सर्विस रोड भी शुरू किए जाएंगे।

चौक पर काफी कम होगा यातायात का दबाव

फिलहाल अंडरपास निर्माण के कारण इस क्षेत्र में सीमित यातायात संचालित किया जा रहा है। दोनों ओर रिटेनिंग वॉल का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसके पूरा होते ही सर्विस रोड वाहनों के लिए खोल दिए जाएंगे।

इससे नासिक रोड की ओर से आने वाले वाहनों को सीधे मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रवेश मिलेगा और द्वारका चौक पर यातायात का दबाव काफी कम होने की उम्मीद है। साथ ही मुंबई नाका, पंचवटी, गंगापुर रोड तथा शहर के मध्यवर्ती क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो जाएगा।

कुछ तकनीकी अड़चनों के कारण परियोजना के कुछ हिस्सों का कार्य अभी भी लंबित है। द्वारका होटल परिसर में टीडीआर से जुड़ा मामला लंबित होने के कारण वहां निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। वहीं खरंबदा पार्क क्षेत्र में दो पेड़ों के पुनरोपण से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन होने से वहां भी कार्य प्रभावित हो रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि इन बाधाओं को दूर कर यातायात जल्द से जल्द सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच द्वारका से सारडा सर्कल तक का कार्य सबसे अंत में किया जाएगा, जिसके कारण इस मार्ग पर यातायात शुरू होने में अभी और समय लगेगा।

213 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना

मुंबई-आगरा और पुणे-नासिक राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाला द्वारका सर्कल शहर का अत्यंत महत्वपूर्ण यातायात केंद्र है। बढ़ते वाहनों के दबाव और आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए 213 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से इस अंडरपास परियोजना का निर्माण किया जा रहा है।

2 चरणों में पूरा होगा प्रकल्प

परियोजना का निर्माण दो चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण को फरवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यूटिलिटी शिफ्टिंग, यातायात प्रबंधन और विभिन्न तकनीकी चुनौतियों के बावजूद कार्य निर्धारित योजना के अनुसार जारी होने का दावा प्रशासन ने किया है।

प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र राज्य पायाभूत विकास महामंडल के कार्यकारी अभियंता संदीप पांडागले ने कहा कि फ्लाईओवर के नीचे बन रहे दूसरे स्लैब का काम अगस्त तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद द्वारका सर्कल पूरी तरह से खुल जाएगा। दोनों सर्विस रोड का काम भी जल्द शुरू करने की योजना है।

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना