नासिक मनपा, मानसून(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो) 
नासिक

नासिक मनपा के 'मानसून-पूर्व दावों' की खुली पोल; पहली मूसलाधार बारिश के बाद ग्राउंड से नदारद दिखा 'टास्कफोर्स'

Nashik Monsoon Pre Taskforce: नासिक में मानसून की पहली मूसलाधार बारिश के बाद मनपा की मानसून-पूर्व तैयारियों की पोल खुल गई। नाले सफाई के दावे फेल साबित हुए और कई वार्डों में सफाई अभियान ठप पड़ गया।

अंकिता पटेल

Nashik Municipal Corporation: मानसून की पहली मूसलाधार बारिश के बाद नासिक महानगरपालिका (मनपा) के 'मानसून-पूर्व टास्कफोर्स' की सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिन नालों की सफाई और चेंबर मरम्मत का ढिंढोरा मनपा प्रशासन द्वारा पीटा गया था, हकीकत में वे दावे मंगलवार की बारिश के बाद खोखले साबित हुए हैं। बीते पांच दिनों से यह टास्कफोर्स पूरी तरह नदारद है, जिससे शहर के कई वाडों में स्वच्छता अभियान अधर में लटक गया है।

टास्क फोर्स की विफलता और पार्षदों का मोर्चा

जुलाई की शुरुआत में अतिरिक्त आयुक्त के नेतृत्व में सभी 6 मंडलों के लिए वार्डवार 'मानसून पूर्व टास्कफोर्स' का गठन किया गया था। शुरुआती दिनों में यह अभियान काफी सक्रिय रहा, लेकिन मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद प्रशासन की पूरी मशीनरी निष्क्रय हो गई।

हालत यह है कि बुधवार को जब अधिकारी और कर्मचारी मौके से गायब थे, तो कई क्षेत्रों में पार्षदों ने खुद मोर्चा संभाला। कहीं श्रमदान से तो कहीं निजी खर्च से पार्षदों ने जल निकासी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई।

काम के दावों वाले इलाकों में ही सबसे ज्यादा जलजमाव सबसे चिंताजनक बात यह है कि टास्कफोर्स ने जिन इलाकों में कार्य पूरे करने का दावा किया था, बारिश के दौरान सबसे अधिक जलजमाव और गंदगी का सामना उन्हीं इलाकों के निवासियों को करना पड़ा।

आधिकारिक सूचना के बीच में ही बंद

तय कार्यक्रम के अनुसार, 10 जुलाई से पंचवटी, नासिक पूर्व, नासिक रोड, सिडको और सातपुर मंडलों के वार्ड क्रमांक 4, 23, 21, 29 और 26 में अभियान शुरू होना था। लेकिन सूत्रों के अनुसार, किसी भी वार्ड में टास्कफोर्स का काम शुरू नहीं हुआ है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि इस अभियान को बिना किसी आधिकारिक सूचना के बीच में ही बंद कर दिया गया है।

जनप्रतिनिधियों का आक्रोश

हमे आश्वासन दिया गया था कि बार्ड क्रमांक 4 में टास्कफोर्स के माध्यम से मानसून-पूर्व कार्य किए जाएंगे, लेकिन जब भारी बारिश हुई, तब भी मनपा का कोई अधिकारी या कर्मचारी यहां नहीं भटका, वार्ड की समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई है।

- पार्षद, वार्ड क्रमांक 4, सरिता सोनवणे

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा