Nagapur Nageshwar temple fair (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नासिक

हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजी शिवनगरी, नागापुर के नागेश्वर महादेव मंदिर में भव्य मेला

Manmad Mahashivratri Celebration: मनमाड के पास नागापुर स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भव्य मेला, कावड़ यात्रा और तकतराव शोभायात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

आंचल लोखंडे

Nagapur Nageshwar Temple: ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के गगनभेदी उद्घोष के साथ रविवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में महाशिवरात्रि का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अभिषेक, विशेष पूजा, कावड़ यात्रा और ‘तकतराव’ की भव्य शोभायात्रा सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से ही क्षेत्र के सभी शिवालयों में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

शहर के समीप स्थित नागापुर के ऐतिहासिक नागेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए गए। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यहां विशाल मेले का आयोजन किया गया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में आसपास के गांवों से लोग अपने परिवारों के साथ बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

नागापुर में तीन दिवसीय मेले का आयोजन

सरपंच राजेंद्र पवार ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल और स्वच्छता के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भारतीय संस्कृति में महाशिवरात्रि के विशेष महत्व को देखते हुए संगमेश्वर महादेव मंदिर और चांदवड़ रोड स्थित महादेव मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया।

कावड़ और तकतराव की शोभायात्रा ने मोहा मन

कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह रुद्राभिषेक और पूजन से हुई। इसके बाद गांधी चौक से कावड़ यात्रा और शनि मंदिर से ‘तकतराव’ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। नागापुर स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर को अत्यंत प्राचीन और पौराणिक माना जाता है। महंतों के अनुसार, वनवास काल के दौरान भगवान श्रीराम ने पंचवटी जाते समय इस स्थान के दर्शन किए थे। इसी धार्मिक महत्ता के कारण यहां पूरे वर्ष भक्तों का तांता लगा रहता है। श्रावण मास और महाशिवरात्रि पर यहां विशेष रौनक देखने को मिलती है।

विधायक सुहास कांदे द्वारा रुद्राक्ष वितरण

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विधायक सुहास कांदे की ओर से श्रद्धालुओं को 2000 रुद्राक्षों का वितरण किया गया। इस मौके पर राजाभाऊ पवार, अंकुश कातकडे, मधुभाऊ आव्हाड और भाऊसाहेब गंभीरे सहित कई गणमान्य नागरिक और शिवसैनिक उपस्थित थे। शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निरीक्षक विजय करे के मार्गदर्शन में पुलिस बल द्वारा कड़ा बंदोबस्त किया गया।

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच