Manmad Accident (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नासिक

मनमाड में बेकाबू छोटा हाथी ने मचाई तबाही, स्टेडियम परिसर में सात-आठ बाइकें चकनाचूर, चालक गिरफ्तार

Manmad Accident: महाराष्ट्र के मनमाड में तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन ने स्टेडियम परिसर में खड़ी सात से आठ बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

आंचल लोखंडे

Manmad Mini Truck Crash: मनमाड शहर के स्टेडियम क्षेत्र में शनिवार रात तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन ने सड़क किनारे खड़ी सात से आठ दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। घटना के समय बड़ी संख्या में नागरिक खाद्य सामग्री खरीदने के लिए बाजार में मौजूद थे, लेकिन समय रहते लोग वहां से हट गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आक्रोशित नागरिकों ने वाहन चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, महर्षि वाल्मीकि स्टेडियम के पास प्रतिदिन शाम को मिनी बाजार लगता है, जहां पानीपुरी सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों की दुकानें सजती हैं। शनिवार शाम भी बड़ी संख्या में नागरिक बाजार पहुंचे थे और उन्होंने अपनी दोपहिया वाहन सड़क किनारे खड़ी की थीं।

वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया

इसी दौरान तेज रफ्तार से आया एक छोटा हाथी वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और एक के बाद एक सात से आठ बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई दोपहिया वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि नागरिक समय पर नहीं हटते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

चालक की पिटाई

वाहन रुकते ही लोगों ने चालक को नीचे उतारकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान वीरेंद्र बिडगर निवासी रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार चालक शराब के नशे में था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत, मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद किया रिहा, जाएंगे जंतर-मंतर?

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष को किया रिहा, दिल्ली में 30 हजार पुलिस-पैरामिलिट्री जवान तैनात

Jantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ठेंगा दिखा गए प्रशासन? अवमानना की याचिका पर स्पेशल सुनवाई

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता

PM धन-धान्य कृषि योजना के 1 साल पूरे: 1.44 लाख करोड़ के बजट से 1.7 करोड़ किसानों की तकदीर बदलने की कोशिश