मालेगांव में झमाझम बारिश से फसलें तबाह, बिजली गिरने से युवक घायल 
नासिक

मालेगांव में झमाझम बारिश से फसलें तबाह, बिजली गिरने से युवक घायल

Nashik Rain: मालेगांव तहसील में भारी बारिश से खरीफ फसलें और बागों को भारी नुकसान, बिजली गिरने से युवक घायल, लाखों हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित, प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया।

अर्पित शुक्ला

MAlegaon News: तहसील के 13 राजस्व मंडलों में से 8 मंडलों में शनिवार (27 तारीख) अचानक आई अत्यधिक वर्षा से भारी नुकसान हुआ है। वडनेर और अजंग मंडलों में सबसे अधिक 74।5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस तेज बारिश से खरीफ सीजन की फसलें और बागों में बडे पैमाने पर नुकसान हुआ है।

मालेगांव में दोपहर के समय अचानक तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ बारिश हुई, जिससे नागरिकों में अफरा-तफरी मच गई। दाभाडी (65.8 मिमी), वडनेर (74.5 मिमी), कळवाडी (66.5 मिमी), सौंदाणे (65.8 मिमी), अजंग (74.5 मिमी), डोंगराळे (65.8 मिमी), जळगाव (नि.) (66.3 मिमी), निमगांव (68.3 मिमी) इन 8 राजस्व मंडलों में अत्यधिक वर्षा हुई।

अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, मालेगांव में 16 वर्षीय समाधान कैलास वाकळे मेंढ़ो को चराने गए थे, तभी बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में लगभग 10 मेढ़े भी मृत्युमुखी हो गए। घायल को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और तहसीलदार विशाल सोनवणे उनकी तबियत जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।

इसके अलावा, बारिश के कारण चिंचावड में श्रावण देवरे की मक्का की फसल और भिलकोट में दिलीप निकम की प्याज की फसल को नुकसान हुआ। देवघाट में अंजनाबाई साळुंखे और मिनाबाई सोनवणे के घर की छत रविवार (28 तारीख) सुबह साढ़े सात बजे ढह गई, लेकिन सौभाग्य से कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

तालुका कृषि अधिकारी भगवान गोर्डे ने बताया कि अगस्त और सितंबर महीनों में लगातार हुई बारिश के कारण लगभग 30 से 35 हजार हेक्टेयर क्षेत्र की खरीफ फसलें और बागों को नुकसान हुआ है। इससे पहले, पिछले सप्ताह 13,291 हेक्टेयर क्षेत्र की खड़ी फसलें पानी में डूबने के कारण प्रभावित हो चुकी हैं।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, नितिन गडकरी ने पत्नी संग डाला वोट

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट