Malegaon Satana Road (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नासिक

मालेगांव-सटाणा मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग तेज, मंत्री दादा भुसे ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Malegaon Satana Road: मालेगांव-सटाणा मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग तेज हो गई है, जिस पर दादा भुसे ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर एशियाई विकास बैंक से निधि उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

आंचल लोखंडे

ADB Funding Road Project: राज्य मार्ग क्रमांक 19 (मालेगांव-सटाणा) पर लगातार बढ़ते सड़क हादसों और ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग ने जोर पकड़ लिया है। इस परियोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से आग्रह किया है कि लगभग 39 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के कंक्रीटीकरण और फोरलेन (चौपदरीकरण) कार्य को तत्काल मंजूरी दी जाए। मंत्री भुसे ने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया है कि इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए एशियाई विकास बैंक (ADB) की वित्तीय सहायता से निधि उपलब्ध कराई जाए।

आर्थिक और व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मार्ग

मालेगांव-सटाणा मार्ग न केवल स्थानीय आवाजाही के लिए, बल्कि अंतरराज्यीय परिवहन के लिए भी रीढ़ की हड्डी माना जाता है। यह मार्ग मालेगांव के जरिए पुणे, इंदौर, छत्रपति संभाजीनगर और सटाणा के रास्ते गुजरात के सूरत जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण लिंक है। उत्तर महाराष्ट्र से कृषि उत्पादों, विशेष रूप से प्याज और अनार के अंतरराज्यीय व्यापार के लिए इस सड़क का सर्वाधिक उपयोग किया जाता है। वाहनों की संख्या में भारी वृद्धि और सड़क के संकरा होने के कारण यहाँ आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।

हादसों पर लगाम और विकास को गति:

पिछले कुछ वर्षों में इस मार्ग पर दुर्घटनाओं की संख्या में चिंताजनक वृद्धि हुई है, जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। मंत्री भुसे ने मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि सड़क के चौड़ीकरण से न केवल हादसों का खतरा कम होगा, बल्कि यात्रा के समय और ईंधन की भी बचत होगी।

एशियाई विकास बैंक से निधि दिलाने का आग्रह

यह मार्ग सीधे गुजरात से जुड़ा होने के कारण व्यापारिक लेन-देन, उद्योगों और पर्यटन क्षेत्र को बड़ी मजबूती मिलेगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा लंबे समय से किए जा रहे इस प्रयास में अब दादा भुसे के हस्तक्षेप और निधि के ठोस विकल्प सुझाने के बाद, इस मार्ग का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद जग गई है।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें