प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नासिक

Nashik: मालेगांव क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कई शहरों से चोरी की गई 52 बाइक जब्त

Nashik News: मालेगांव पवारवाडी पुलिस ने दुपहिया चोरी गिरोह का भंडाफोड़ कर 52 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। चार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ 13 मामलों का खुलासा हुआ। चोरों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।

अपूर्वा नायक

Malegaon News In Hindi: पवारवाडी पुलिस थाने की अपराध शाखा ने शहर क्षेत्र सहित नांदगांव, येवला, देवला, अंमलनेर, इंद्रनगर, भद्रकाली नाशिक, भिवंडी, निजामपुर और वजीराबाद आदि स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी करने वाले चार सदस्यीय गिरोह का भंडाफोड किया है।

पुलिस ने इस गिरोह के कब्जे से 52 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। शेख शारिक शेख लतीफ उर्फ सार्या (गोल्डननगर), मोहम्मद शादाब मोहम्मद यूसुफ उर्फ सिरिया (अख्तराबाद), मुद्दसिर अहमद जमील अहमद (नूरबाग), शफीकुर रहमान अताहूर रहमान उर्फ शफीक टकल्या (महेवीनगर) इन चारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।

13 मामलों का किया खुलासा

दुपहिया बौरी के मामली की जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि शेख शारिक, मोहम्मद शादाब और मुद्दसिर अहमद ने पवारवाडी क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की है। इसके बाद 20 तारीख को अपराध शाखा की टीम ने उनके घरों पर जाल बिछाकर तीनों को हिरासत में लिया।

सख्ती से पूछताछ करने पर चोरी की वारदातों को कबूल किया। यह बात भी सामने आई कि चोरी की गई मोटरसाइकिल वे शफीकुर रहमान के हवाले करते थे। आरोपियों ने 52 बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है। इनमें से 13 मामलों का पता पुलिस ने लगा लिया है। चारों के खिलाफ पवारवाड़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो