नासिक

फरवरी महीने में महावितरण ने 61 बार की बिजली आपूर्ति भंग, NMC ने लिखा पत्र

अमन दुबे

नासिक : महावितरण (Mahavitaran) की ओर से विगत फरवरी महीने में 61 बार बिजली आपूर्ति (Electricity Supply) भंग किए जाने की जानकारी मिली है। बिजली आपूर्ति बार-बार भंग होने के जलापूर्ति भी बाधित हुई। नासिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation) ने महावितरण को पत्र लिखकर कहा है कि उनकी ओर से अचानक बिजली आपूर्ति भंग न की जाए। 

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बिजली आपूर्ति ठप होने से पानी टंकी तक पहुंचने में दिक्कत होती है। आठ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने पर अगले दिन पानी की आपूर्ति नहीं होती है। बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति जानकारी नासिक महानगरपालिका के जलापूर्ति विभाग को पहले ही दी जानी चाहिए। 

गंगापुर पंपिंग स्टेशन पर छह बार, शिर्डी पंपिंग स्टेशन पर दो बार, मुकणे पंपिंग स्टेशन पर दो बार, बारा बंगला जल उपचार संयंत्र में नौ बार, शिवाजीनगर जल उपचार संयंत्र में दस बार, विल्होली जल उपचार संयंत्र में पांच बार, नासिक रोड जल उपचार संयंत्र में छह बार, दो गांधीनगर जल उपचार संयंत्र में, छह बार नीलगिरी बाग जल शोधन संयंत्र में, गोपालनगर पम्पिंग स्टेशनों पर दो और बोरगड पम्पिंग स्टेशनों पर तीन बार बिजली कटौती की गई, इस कारण जलापूर्ति बाधित रही। 

नासिक महानगरपालिका ने महावितरण से कहा है कि बिजली आपूर्ति भंग करने से पहले इस बारे में जानकारी दी जाए, ताकि जल संग्रहण के संबंध बारे में अलग से व्यवस्था की जा सके। 

सरकार का दबाव, कॉलेजियम में मतभेद और जजों की नियुक्ति…जस्टिस कौल की किताब में चंद्रचूड़ को लेकर क्या दावा?

BJP-RSS को पवन खेड़ा ने घेरा, लगाया खरगे के अपमान का आरोप; बोले-देश सब देख रहा है

चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही, आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज