File Photo 
नासिक

गोवा में बनी इतने लाख की शराब जब्त, पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार

अमन दुबे

नाशिक : नाशिक-पुणे मार्ग (Nashik-Pune Road) पर स्थित मोहदरी क्षेत्र में राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के विशेष पथक ने गोवा (Goa) में बनी 45 लाख रुपए की अवैध शराब (Illegal Liquor) जब्त की। नरेंद्र सिंह उर्फ नरेश राजेंद्र सिंह रोतेला, नारायण गिरी, सुनील कांबले, अजय कवठणकर, रवींद्र काशेगांवकर, जतीन गावडे, सतीश कलगुटकर, सुभाष गोदडे, अशोक गाडे इन 9 संदिग्धों को पुलिस ने धर दबोचा है। राज्य आबकारी विभाग की ओर मिली जानकारी के बाद पुलिस का विशेष दल पुणे रोड पर तड़के गश्त कर रहा था। इसी दौरान पुलिस दल ने देखा कि ट्रक (MH. 46. F. 2397) और उसके पीछे दो कारें (MH. 07. AJ. 9119) और (MH. 16. CV. 3192) सड़क की रखवाली कर रहे थे। 

पुलिस दल ने ट्रक को रोका और ट्रक की जांच की तो गोवा राज्य में उत्पादित शराब मिली। कार सवार बदमाशों का दस्ते से विवाद हो गया। पुलिस की टीम ने संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस उपायुक्त अर्जुन ओहल, अधीक्षक शशिकांत गरजे, जयराम जाखोरे, जी.पी. सेबल, रोहित केरीपाले, यशपाल पाटिल, सुनील दिघोले, धनराज पवार, राहुल पवार, राजकुमार चव्हाणके, अनीता भांड की शराब जप्ती की यह कार्रवाई की। 

राज्य में तस्करी

आशंका जतायी जा रही है कि गोवा में बनी शराब की तस्करी राज्य में की जा रही है। चूंकि संदिग्ध व्यक्ति सिंधुदुर्ग, पुणे, अहमदनगर का रहने वाला है। जांच में सामने आया है कि इस जिले में शराब की तस्करी की जा रही है।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना