अशोक खरात के करीबी जितेंद्र शेलके की मौत, सुषमा अंधारे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नासिक

अशोक खरात के करीबी जितेंद्र शेलके की मौत से दफन हो जाएंगे के कई राज? सुषमा अंधारे बोलीं- हादसे में साजिश की बू

Jitendra Shelke Death: नासिक के अशोक खरात सेक्स स्कैंडल के अहम गवाह और शिवनिका ट्रस्ट के उपाध्यक्ष जितेंद्र शेलके की समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। विपक्ष ने साजिश की आशंका जताई है।

आकाश मसने

Sushma Andhare On Jitendra Shelke Death: महाराष्ट्र के बहुचर्चित और विवादित 'ढोंगी बाबा' अशोक खरात सेक्स स्कैंडल मामले में एक ऐसा मोड़ आया है जिसने पूरी पुलिसिया जांच और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। इस पूरे स्कैंडल की सबसे अहम कड़ी और अशोक खरात के 'शिवनिका ट्रस्ट' के उपाध्यक्ष जितेंद्र शेलके की शुक्रवार को समृद्धि महामार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई।

कैसे हुआ यह दिल दहला देने वाला हादसा?

पुलिस से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र शेलके अपने परिवार के साथ छत्रपति संभाजीनगर के शिरडी की ओर जा रहे थे। यात्रा के दौरान समृद्धि एक्सप्रेसवे पर धोत्रे गांव के पास उनकी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक विशाल कंटेनर से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा लोहे के मलबे में तब्दील होकर कंटेनर के नीचे घुस गया। इस भयावह हादसे में जितेंद्र शेलके ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

प्रथम दृष्टया पुलिस इसे एक सामान्य सड़क दुर्घटना मानकर जांच कर रही है, लेकिन शेलके की पृष्ठभूमि ने इसे संदिग्ध बना दिया है। जितेंद्र शेलके न केवल अशोक खरात के दाहिने हाथ माने जाते थे, बल्कि वे ट्रस्ट के वित्तीय लेन-देन और स्कैंडल से जुड़े कई गहरे राजों के इकलौते गवाह थे।

सुषमा अंधारे ने उठाए सवाल

जितेंद्र शेलके की मौत पर शिवसेना (UBT) की फायरब्रांड नेता सुषमा अंधारे ने सीधे तौर पर सरकार और जांच एजेंसियों को निशाने पर लिया है। अंधारे ने कहा कि इस हादसे में साजिश की साफ बू आ रही है। हमने पहले ही आशंका जताई थी कि अशोक खरात के करीबियों की जान को खतरा हो सकता है। शेलके की मौत के साथ ही कई सफेदपोश चेहरों के राज हमेशा के लिए दफन हो सकते हैं। इसकी उच्च स्तरीय जांच अनिवार्य है।

क्या राज दफन करने की कोशिश है?

अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद से ही जितेंद्र शेलके पुलिस के रडार पर थे और उन पर पूछताछ का भारी दबाव था। चर्चा यह भी है कि शेलके कुछ बड़े नामों का खुलासा करने वाले थे। अब पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या ब्रेक फेल होना या कंटेनर का वहां खड़ा होना महज एक संयोग था या फिर गवाह को रास्ते से हटाने का कोई सुनियोजित प्लान? फिलहाल पुलिस एक्सप्रेसवे के सीसीटीवी फुटेज और शेलके के पिछले 48 घंटों के कॉल रिकॉर्ड्स खंगाल रही है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज